सब्सक्राइब करें

Tamannah Bhatia Nora Fatehi: तमन्ना भाटिया और नोरा फतेही की गजब बेइज्जती, इन गायकों ने लगा दी परफॉरमेंस पर रोक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 06 Dec 2024 05:10 PM IST
सार

Tamannah Bhatia Nora Fatehi: संगीत कार्यक्रम 'त्रिवेणी' के आयोजकों ने कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हिंदी और साउथ सिनेमा की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और आइटम नंबर गर्ल नोरा फतेही के नाम भी प्रस्तावित किए थे।

विज्ञापन
Anup Jalota Shankar Mahadevan Hariharan refused Nora Fatehi and Tamanna Bhatia Appearances for Triveni Concert
तमन्ना भाटिया और नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सिनेमा से अपना बोरिया बिस्तर करीब करीब समेट चुकीं मिल्क के नाम से मशहूर रहीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के घर पर शहनाई बजने के दिन करीब आ रहे हैं। वहीं, हिंदी और साउथ सिनेमा में नंबर वन आइटम नंबर गर्ल का खिताब पाते पाते रह गईं नोरा फतेही की ख्वाहिश किसी तरह खुद को अभिनेत्री कहलाने की रही है। दोनों के स्टेज परफॉरमेंस की खूब डिमांड रहती है लेकिन मुंबई में होने जा रहे एक संगीत कार्यक्रम में जब दोनों का नाम इसी काम के लिए सामने आया तो देश के तीन दिग्गज गायकों इसके खिलाफ वीटो कर दिया है।

Trending Videos
Anup Jalota Shankar Mahadevan Hariharan refused Nora Fatehi and Tamanna Bhatia Appearances for Triveni Concert
तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री - फोटो : ANI

जानकारी के मुताबिक इस संगीत कार्यक्रम का नाम है, त्रिवेणी और ये नए साल की पूर्व संध्या पर अहमदाबाद, दिल्ली और इंदौर में होने जा रहा है। इन कार्यक्रमों में भारतीय संगीत के तीन दिग्गज सितारे अनूप जलोटा, शंकर महादेवन और हरिहरन अपनी गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। इस कार्यक्रम के आयोजकों ने कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हिंदी और साउथ सिनेमा की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और आइटम नंबर गर्ल नोरा फतेही के नाम भी प्रस्तावित किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anup Jalota Shankar Mahadevan Hariharan refused Nora Fatehi and Tamanna Bhatia Appearances for Triveni Concert
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम @norafatehi

इस बारे मे कार्यक्रम का आयोजन कर रही कंपनी ने शंकर महादेवन, हरिहरन और अनूप जलोटा का एक साझा बयान भी जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि इन तीनों गायकों ने नोरा और तमन्ना की स्टेज परफॉरमेंस के खिलाफ वीटो कर दिया। इनका कहना है कि अगर कोई अतिथि कलाकार होता है, तो वह किसी अभिनेत्री के बजाय किसी ऐसे साथी गायक द्वारा होना चाहिए जो कार्यक्रम की भावना से मेल खाता हो। उनका सामूहिक लक्ष्य भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है, जिससे दर्शकों को एक अद्वितीय अनुभव मिल सके।

Anup Jalota Shankar Mahadevan Hariharan refused Nora Fatehi and Tamanna Bhatia Appearances for Triveni Concert
नोरा फतेही-तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तीनों ने अपनी गायकी के प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि त्रिवेणी भारतीय संगीत के समृद्ध और विविध पहलुओं के माध्यम से एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा प्रदान करेगी। उनका मानना है कि उनके प्रदर्शन की शुद्ध आत्मा किसी भी अंतर्राष्ट्रीय संगीत कार्यक्रम के मनोरंजन मूल्य को पार कर जाएगी, जो दर्शकों पर एक गहरी और स्थायी छाप छोड़ेगी। कार्यक्रम आयोजक ने इस कार्यक्रम में तमन्ना भाटिया और नोरा फतेही को ले जाने के लिए संपर्क करने की बात स्वीकार की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed