सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika: मोस्ट स्टाइलिश पीपल 2024 बने अनंत अंबानी और राधिका, लिस्ट में शामिल बियोन्से समेत कई बड़े नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Dec 2024 01:27 PM IST
सार

अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट को मोस्ट स्टाइलिश लिस्ट 2024 में शामिल किया गया है। कपल ने इस साल जुलाई में ही शादी की है।
 

विज्ञापन
Anant Ambani and Radhika Merchant in Most Stylish People 2024 list
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@shaleenanathani
अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और फार्मास्यूटिकल दिग्गज वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अनंत अंबानी और राधिका को द न्यूयॉर्क टाइम मोस्ट स्टाइलिश पीपल ऑफ 2024 की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में कई बड़ी हस्तियों के नाम भी शामिल किए गए हैं।
Trending Videos
Anant Ambani and Radhika Merchant in Most Stylish People 2024 list
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@shaleenanathani
अनंत राधिका बने मोस्ट स्टाइलिश पीपल
द न्यूयॉर्क टाइम्स ने राधिका और अनंत के लिए लिखा, 'एक रेड कारपेट, रिहाना, उनकी शादी से पहले के जश्न और विवाह में सब कुछ था'। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के खास पलों को याद किया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ इस लिस्ट में कई बड़े सितारों का नाम भी शामिल है। इसमें जूल्स लेब्रोन, बेयोंसे और एलेक्स कूपर जैसी हस्तियों का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani and Radhika Merchant in Most Stylish People 2024 list
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@shaleenanathani
इन सितारों के नाम भी शामिल
बेयोंसे, जेंडाया, एडेल, चार्ली एक्ससीएक्स, निकोला कफलान, कोलमैन डोमिंगो, डैनियल क्रेग, डेमी मूर, दक्षिण कोरियाई शार्पशूटर किम येजी, हसन मिन्हाज, चैपल रोआन, सिंथिया एरिवो, एरियाना ग्रांडे और अन्य जैसी मशहूर हस्तियों को सबसे स्टाइलिश लोगों के रूप में नामित किया गया है। जूल्स लेब्रोन, टिकटॉकर का नाम इस लिस्ट में शामिल है। साथ ही कॉल हर डैडी पॉडकास्ट से चर्चित एलेक्स कूपर को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
Anant Ambani and Radhika Merchant in Most Stylish People 2024 list
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@salmankhan
साल 2024 में ही राधिका और अनंत ने रचाई शादी
अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट ने इसी साल 2024 में 12 जुलाई को शादी की। दोनों ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कंन्वेंशनल सेंटर में शादी की। अनंत और राधिका की शादी में कई बड़े सितारे पहुंचे थे।
विज्ञापन
Anant Ambani and Radhika Merchant in Most Stylish People 2024 list
अनंत-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी में पहुंची ये बड़ी हस्तियां 
अनंत अंबानी और राधिका की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे, उन्होंने इस जोड़ी को अपना भी आशीर्वाद दिया। पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर, जॉन सीना, किम कार्दशियन, क्लो कार्दशियन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर जैसे बड़े सितारों भी शादी में पहुंचे। अनंत और राधिका ग्लोबली अपनी पहचान बना चुके हैं। अपनी शादी का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन कपल विदेश में भी कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed