फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher will shares screen with actor Prabhas in movie directed by Hanu Raghavapudi Mythri Movie Makers

Anupam Kher-Prabhas: अगली फिल्म में प्रभास के साथ नजर आएंगे अनुपम खेर, बोले- 'कमाल की कहानी है और क्या चाहिए'?

Thu, 13 Feb 2025 11:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Feb 2025 11:01 AM IST
सार

Anupam Kher 544th Movie: अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म का एलान किया है। इसमें वे प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। 

विज्ञापन
Anupam Kher will shares screen with actor Prabhas in movie directed by Hanu Raghavapudi Mythri Movie Makers
प्रभास-अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर के हाथ एक और फिल्म लगी है। वे साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ इसमें काम करेंगे। यह जानकारी खुद अनुपम खेर ने साझा की है। मूल रूप से साउथ की इस फिल्म को मैत्री मूवीज के बैनर तले बनाया जाएगा। वहीं, इसके निर्देशन की कमान भी साउथ के लोकप्रिय निर्देशक हनु राव राघवपुडी के हाथ है। अनुपम खेर की यह 544वीं फिल्म है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Allahbadia: विवाद के बीच विराट कोहली ने रणवीर इलाहाबादिया को किया अनफॉलो? यूजर्स ने दिए ये सबूत

विज्ञापन

बोले- भारतीय सिनेमा के 'बाहुबली' के साथ फिल्म
अनुपम खेर ने आज गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रभास के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'अनाउंसमेंट: यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरी 544वीं फिल्म भारतीय सिनेमा के 'बाहुबली' प्रभास के साथ है! फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है। इस फिल्म को बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक हनु राव राघवपुडी निर्देशित करेंगे'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Anupam Kher (@anupampkher) द्वारा साझा की गई पोस्ट

'कमाल की कहानी'
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, 'इस फिल्म को मैत्री मूवीज के शानदार निर्माताओं की टीम बनाएगी। कमाल की कहानी है!! और क्या चाहिए लाइफ में दोस्तों! जय हो'! अनुपम खेर के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Kiss Day Special: बॉलीवुड के वो गीत जिनमें आता है ‘किस’ का जिक्र, रोमांटिक माहौल बनाने के लिए हैं बेस्ट

विज्ञापन

इमरजेंसी फिल्म में आए नजर
अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उन्हें जनवरी में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया। इसमें वे जयप्रकाश नारायण के रोल में दिखे हैं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Pandit Prabhakar Karekar Death: लोकप्रिय गायक प्रभाकर कारेकर का निधन, 80 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed