फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rupali Ganguly: महिला डॉक्टर पर टिप्पणी करना 'अनुपमा' को पड़ा भारी, 'ब्लडी सम गाइनैक' बोलने पर हुईं ट्रोल

Wed, 03 Apr 2024 03:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 03 Apr 2024 03:23 PM IST
विज्ञापन
Anupamaa star Rupali Ganguly Slammed For Insulting Doctor Actress found herself at the center of controversy
रूपाली गांगुली - फोटो : social media

अपने शो 'अनुपमा' से घर-घर में पहचाने जाने वाली रुपाली को हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। इस शो में अपने किरदार की लोकप्रियता के बदौलत अनुपमा अपने दर्शकों के बीच हमेशा सराहना बटोरती रहती हैं। अब हाल ही में, रुपाली गांगुली का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिला डॉक्टर पर दिए अपने बयान को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Anupamaa star Rupali Ganguly Slammed For Insulting Doctor Actress found herself at the center of controversy
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

 एक साक्षात्कार में रुपाली के महिलाओं और स्त्री रोग विशेषज्ञ पर की गई टिप्पणी ने इस विवाद को जन्म दिया। इस इंटरव्यू में जब अभिनेत्री से पूछा गया कि उन्हें और उनके किरदार 'अनुपमा' को ट्रोल करने वाले लोगों पर वह क्या प्रतिक्रिया देती हैं, तो अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा, 'अरे बहुत ट्रोल करते हैं और दुख की बात है कि केवल महिलाएं ही ट्रोल करती हैं।'

Anupamaa star Rupali Ganguly Slammed For Insulting Doctor Actress found herself at the center of controversy
रूपाली गांगुली - फोटो : social media

रुपाली ने कहा, 'औरतों को इतना वेला टाइम कहां से आता है? कोई एक डॉक्टर है। 'ब्लडी सम गाइनैक,' वह मुझे गाली देती रहती है। आपके पास मरीज क्यों नहीं है भाई? नहीं है तो बोलिए भेजती हूं मैं आपके पास। मुझे समझ नहीं आता कि यह लोग कहां दिमाग लगा रही हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa star Rupali Ganguly Slammed For Insulting Doctor Actress found herself at the center of controversy
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे ही रुपाली की यह क्लिप एक्स पर वायरल हुई तो लोगों ने इस बयान के लिए अभिनेत्री की जमकर आलोचना की। एक तरफ जहां कुछ लोगों ने उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने पर ट्रोल किया। वहीं, कुछ लोगों ने डॉक्टर्स को नीचा दिखाने और नीची नजर से देखने के लिए अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया।

विज्ञापन
Anupamaa star Rupali Ganguly Slammed For Insulting Doctor Actress found herself at the center of controversy
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, ''ऐसा मत सोचो कि मशहूर हस्तियों को इस तरह का व्यवहार करने की जरूरत है।" दूसरे यूजर ने लिखा, ''बिग बॉस के बाद से आज कर छपरी ही बनी है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''सफलता के साथ सार्वजनिक रूप से बोलने की जिम्मेदारी भी आती है, कहने के लिए खेद है लेकिन इनकी भाषा इनकी क्लास दिखाती है।'' 

Sridevi: अभिनेत्री श्रीदेवी के जीवन पर बनेगी बायोपिक? निर्माता बोनी कपूर ने बताई अपनी योजना!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed