फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ira-Nupur: आयरा और नूपुर ने मनाया शादी के तीन महीने पूरे होने का जश्न, सास ने साझा किया प्यारा सा वीडियो

Wed, 03 Apr 2024 02:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Apr 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
Ira khan and Nupur shikhare celebrated three months of marriage mother in law pritam shared a cute video
आयरा-नूपुर - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी के तीन महीने पूरे हो गए हैं। इस बेहद खास दिन पर उन्होंने अपने पति नूपुर शिखरे के साथ जश्न मनाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आयरा अपने पति को प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रहीं हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Ira khan and Nupur shikhare celebrated three months of marriage mother in law pritam shared a cute video
आयरा-नूपुर - फोटो : सोशल मीडिया

आयरा की सास प्रीतम शिखरे ने अपने बेटे और बहू के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही आयरा ने अपने पति को गले लगाया तो वे मुस्कुराते हुए नजर आए। प्रीतम ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "शादी के तीन महीने मुबारक।" इसके साथ उन्होंने दो हार्ट इमोजी लगाते हुए बेटे और बहू को टैग भी किया।

View this post on Instagram

A post shared by PRITAM S. (@pritam_shikhare)

Ira khan and Nupur shikhare celebrated three months of marriage mother in law pritam shared a cute video
आयरा-नूपुर - फोटो : सोशल मीडिया

आयरा और नूपुर ने इसी साल जनवरी के महीने में शादी की थी। कई दिनों तक शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रही थीं। ये शादी बड़ी अनूठी थीं। दोनों ने मुंबई में अपनी शादी को पंजीकृत कराया था। इसके बाद उदयपुर में जश्न मनाया गया था।
Vikrant Massey: टॉयलेट रूम के बाहर विक्रांत को मिला था करियर का पहला ब्रेक, अभिनेता ने बताया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Ira khan and Nupur shikhare celebrated three months of marriage mother in law pritam shared a cute video
आयरा-नूपुर - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों के रिश्ते की बात करें तो कोरोना लॉकडाउन के दौरान आयरा और नूपुर एक-दूसरे के प्यार में पड़े थे। आयरा ने बाकी लोगों की तरह अपने रिलेशन को छुपाने के बजाय सबके सामने जाहिर कर दिया था। नूपुर ने साल 2022 में आयरा को प्रपोज किया था। उन्होंने ये सब एकदम फिल्मी स्टाइल में किया था। इस मौके पर वे घुटने के बल बैठे हुए थे और उनके हाथ में अंगूठी थी। आयरा की हां के बाद दोनों ने रोमांटिक किस किया था।
Prithviraj Sukumaran: 'मुझे लगता है यह ऑस्कर जीतेगी', जब 'आदुजीविथम' का ट्रेलर देख अक्षय ने की जमकर तारीफ

विज्ञापन
Ira khan and Nupur shikhare celebrated three months of marriage mother in law pritam shared a cute video
आयरा-नूपुर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आयरा के पति नूपुर शिकरे एक फिटनेस कोच हैं। वह आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट से जुड़ी चीजें पोस्ट करते रहते हैं। उन्हें फॉलो करने वाले लोग उनसे फिट रहने के लिए प्रेरित होते रहते हैं।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को किया याद, फोटो साझा कर दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed