Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Anurag Kashyap Reaction On Panchayat Pankaj Jha Spineless Statement He think could have become Pankaj Tripathi
{"_id":"66692c40fad799eadb0ffefc","slug":"anurag-kashyap-reaction-on-panchayat-pankaj-jha-spineless-statement-he-think-could-have-become-pankaj-tripathi-2024-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anurag Kashyap: पंकज झा के दावों पर सामने आया अनुराग का बयान, बोले- वो अब सोच रहे होंगे कि वह पंकज त्रिपाठी...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anurag Kashyap: पंकज झा के दावों पर सामने आया अनुराग का बयान, बोले- वो अब सोच रहे होंगे कि वह पंकज त्रिपाठी...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:34 AM IST
सार
अनुराग कश्यप ने कहा, 'जब वह अपनी 2010 की फिल्म 'द गर्ल इन येलो बूट्स' की शूटिंग कर रहे थे, तो झा पुणे में ओशो रिट्रीट में चले गए थे। उन्होंने कहा, 'हम एक तंग बजट पर थे और उनका इंतजार नहीं कर सकते थे।'
विज्ञापन
1 of 5
पंकज झा, अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने पंकज झा द्वारा हाल ही में उनके बारे में दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। पंकज ने एक बातचीत में निर्देशक को स्पिनलेस कहा था। उनका कहा था कि वह अपनी बात पर नहीं रहे। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुल्तान कुरैशी की भूमिका के लिए उन्हें कास्ट किया था, जो बाद में पंकज त्रिपाठी ने निभाया। इन दिनों पंकज झा पंचायत के नए सीजन में विधायक के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए चर्चा में बने हुए हैं।
2 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंकज झा ने दावा किया था कि जब अनुराग कश्यप ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया था, तब वह पटना में शूटिंग में कर रहे थे। अभिनेता ने दावा किया कि उन्होंने अनुराग को बताया था कि वह शूटिंग के बीच में हैं, और एक या दो दिन में वापस आएंगे। मगर बाद में उन्हें पता चला कि पंकज त्रिपाठी को उनकी जगह पहले ही कास्ट कर लिया गया था। अब अनुराग कश्यप ने इस बारे में बात की है।
3 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
अनुराग कश्यप ने कहा, 'जब वह अपनी 2010 की फिल्म 'द गर्ल इन येलो बूट्स' की शूटिंग कर रहे थे, तो झा पुणे में ओशो रिट्रीट में चले गए थे। उन्होंने कहा, 'हम एक तंग बजट पर थे और उनका इंतजार नहीं कर सकते थे। हमने फिल्म को बहुत अलग स्थिति और बजट में बनाया। अब वह 20 साल बाद सोच रहे होंगे कि वह पंकज त्रिपाठी बन सकते थे।'
पंकज झा ने एक बातचीत में कश्यप पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था, 'यहां इतने डरपोक और रीढ़विहीन लोग हैं कि वे अपनी बात भी नहीं रख सकते।' उन्होंने आगे कहा, बाद में मुझे पता चला था कि निर्देशक खुद बुरी स्थिति में थे, उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था और वह इस प्रोजेक्ट पर 36 अलग-अलग काम कर रहे थे।'
विज्ञापन
5 of 5
पंकज झा
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने मामले में सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। अभिनेता ने दावा किया कि उन्होंने अब तक अपने किसी भी इंटरव्यू में किसी त्रिपाठी का नाम भी नहीं लिया। पंकज झा ने कहा, 'आप मेरे सभी इंटरव्यू सुन सकते हैं। आपको पता चल जाएगा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया है। यह बहुत बचकानी बात है। मैं यह सब किसी से क्यों बोलूंगा। मीडिया को हमेशा मसाला चाहिए होता है। मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा, उन्होंने बस इसे बनाया है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।