Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Anushka Sharma Says She and Virat Kohli Cook meal for their children Vamika and Akaay it is important
{"_id":"66d93e1090678a9d840ef81a","slug":"anushka-sharma-says-she-and-virat-kohli-cook-meal-for-their-children-vamika-and-akaay-it-is-important-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anushka Virat Kohli: वामिका-अकाय के लिए खुद खाना पकाते हैं विराट-अनुष्का, बोलीं- 'मैं थोड़ी चीटिंग करती हूं'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anushka Virat Kohli: वामिका-अकाय के लिए खुद खाना पकाते हैं विराट-अनुष्का, बोलीं- 'मैं थोड़ी चीटिंग करती हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:50 AM IST
सार
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के लिए खुद ही खाना पकाते हैं। वह अपने पारिवारिक व्यंजनों को आगे बढ़ाते हैं और परिवार के साथ सफर करते वक्त भी इस बात का खास ख्याल रखते हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के लिए खुद ही खाना पकाते हैं। वह अपने पारिवारिक व्यंजनों को आगे बढ़ाते हैं और परिवार के साथ सफर करते वक्त भी इस बात का खास ख्याल रखते हैं।
हाल ही में अनुष्का शर्मा लंदन से भारत लौटीं हैं। अनुष्का को एयरपोर्ट पर सुबह बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में देखा गया। उसी शाम मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अनुष्का ने अपने पारिवारिक जीवन के बारे में खुलकर बात की। अनुष्का ने बताया कि कैसे वह और उनके पति, क्रिकेटर विराट कोहली अपने बच्चों वामिका और अकाय के लिए खुद खाना पकाते हैं। उन्होंने अगली पीढ़ी को पारिवारिक खाने को सौंपने के महत्व पर जोर दिया और साथ ही अपने बच्चों के लिए एक दिनचर्या बनाए रखने पर भी जोर दिया।
3 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
इस कार्यक्रम के दौरान अनुष्का ने कहा, ''हमारे घर में ये चर्चा होती थी कि अगर हम वो खाना नहीं बनाते हैं, जो हमारी मां बनाती हैं तो हमारे बच्चों को ये पारिवारिक खानों की रेसिपी नहीं दे पाएंगे। इसीलिए कभी-कभी मैं खाना बनाती हूं और कभी-कभी मेरे पति विराट खाना पकाते हैं।'' आगे अनुष्का ने कहा, ''हम बिल्कुल वैसा ही खाना बनाने की कोशिश करते हैं, जैसा कि हमारी मां बनाती थीं। मैं कभी-कभार थोड़ी चीटिंग भी कर लेती हूं, अपनी मां को फोन करके रेसिपी पूछ लेती हूं।''
अनुष्का ने ये भी कहा, ''मैं रुटीन को लेकर काफी सख्त हूं। हम बहुत ट्रैवल करते हैं और इस दौरान मेरे बच्चे काफी कुछ चेंजेस एक्सपीरियंस करते हैं। इसलिए मैं उनके लिए रुटीन बनाती हूं, ताकि वे दोनों कंट्रोल में रहें।। वामिका और अकाय का खाने का समय निर्धारित है। हम निश्चित समय पर खाना खाते हैं और निश्चित समय पर ही सोते हैं।
अनुष्का इस बार अपने बच्चों और पति विराट कोहली के बिना भारत लौटीं हैं। अपने बेटे अकाय के जन्म के बाद से यह उनकी दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वह मई में आईपीएल के लिए भारत आई थीं। काम की बात करें तो अनुष्का 2018 की 'जीरो' के बाद से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की स्पोर्ट्स बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ वापसी करेंगी। 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और रिलीज की तारीख का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है।
Double Ismart: ओटीटी पर रिलीज हुई 'डबल इस्मार्ट', जानिए कहां-कब देख सकते हैं राम पोथिनेनी-संजय दत्त की फिल्म
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।