आपने इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं को अभिनय के साथ-साथ निर्देशन करते हुए देखा होगा। इन अभिनेताओं ने कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया और खूब सुर्खियां भी बटोरी, चाहे वो आमिर खान की 'तारे जमीन पर' या फरहान अख्तर की 'दिल चाहता है'। इन अभिनेताओं के फिल्मों के निर्देशन क्षमता की खूब तारीफ हुई, लेकिन इंडस्ट्री के सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियां भी सफल निर्देशक हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के साथ-साथ अपने निर्देशन क्षमता का लोहा मनवाया। चलिए आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने शानदार अभिनय के साथ-साथ निर्देशक की कुर्सी भी संभाली।
Actress Turned Director: निर्देशन में भी इन अभिनेत्रियों ने मनवाया अपना लोहा, इन फिल्मों का किया सफल डायरेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अपर्णा सेन का है। अपर्णा सेन ने पहली महिला एक्ट्रेस थी, जिन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने साल 1981 में '36 चौरंगी लेन' का निर्देशन किया। इस फिल्म की खूब चर्चा हुई। इसके साथ ही अपर्णा सेन के निर्देशन को भी सराहा गया।
इस लिस्ट में अगला नाम अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का है। अपनी अदाकारी से कोंकणा ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई, इसके साथ ही अपने निर्देशन क्षमता से भी कोंकणा दर्शकों का दिल जीता। कोंकणा ने साल 2017 में 'डेथ इन ए गंज' का निर्देशन किया। इस फिल्म में 12वीं फेल फेम विक्रांत मेस्सी मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा तिल्तोमा शोम, ओम पूरी, तनुजा , गुलशन देवय्या, कल्कि कोच्लिन जैसे कलाकारों भी इसमें अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को खूब सराहना मिली थी।
अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रही पूजा भट्ट इंडस्ट्री की जानी-मानी निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने फिल्म 'पाप' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'जिस्म', 'हॉलीडे' जैसी कई चर्चित फिल्में बनाईं। पूजा ने साल 2020 में फिल्म 'सड़क 2' से फिर से एक्टिंग में वापसी की थी।
Karthikeya 3: निखिल सिद्धार्थ ने किया 'कार्तिकेय 3' का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज
अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत भी निर्देशक हैं, उन्होंने 'मणिकर्णिका' का निर्देशन किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में 'इमरजेंसी' का निर्देशन किया । वहीं, बॉलीवुड की हॉट सेंसेशन दिशा पाटनी ने भी हाल ही निर्देशक की कुर्सी संभाली है। हालांकि, उन्होंने फिल्मों का नहीं बल्कि एक म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया है, जिसे निकिता गांधी ने गाया है।
Madgaon Express: 'अंडों के छिलकों पर चलने जैसा है इंडस्ट्री में बने रहना', कुणाल खेमू ने क्यों कही यह बात?