फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AR Rahman: पहली फिल्म के लिए रहमान को मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार, पढ़ाई छोड़कर म्यूजिक को बनाया मुकद्दर

Sat, 06 Jan 2024 07:03 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 06 Jan 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
AR Rahman birthday he received National Award for his first film roza know about his life and career
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

सुरों के बेताज बादशाह एआर रहमान ने अपनी काबिलियत से न सिर्फ एक अलग पहचान बनाई, बल्कि दुनियाभर में खूब लोकप्रियता हासिल की। रहमान के गाने पूरी दुनिया में सुने जाते हैं। रहमान का नाम फिल्मों में बेहतरीन संगीत की गारंटी माना जाता है। आज रहमान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो चलिए आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताते हैं। 


Arjun Malaika: दो महीने पहले हो गया था मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप! जानें फिर कैसे साथ आया जोड़ा?

AR Rahman birthday he received National Award for his first film roza know about his life and career
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

एआर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 को चेन्नई (तमिलनाडु) में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि रहमान के पिता आरके शेखर ने ही उन्हें संगीत विरासत में दी। वे चार साल की उम्र में ही पियानो सीखने लगे थे। रहमान के पिता फिल्मों में स्कोर कंपोजर थे, लेकिन जब रहमान 9 साल के थे तभी उनका निधन हो गया। रहमान का बचपन संघर्ष भरा रहा, लेकिन उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रहमान बचपन से ही कई सारे म्यूजिकल वाद्य यंत्र बजाने में माहिर हो गए थे।


 
AR Rahman birthday he received National Award for his first film roza know about his life and career
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपने हाई स्कूल के दोस्तों के साथ एक बैंड बनाया था। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर अपना पूरा टाइम म्यूजिक को देने का फैसला किया। वे फुल टाइम म्यूजिशियन बन गए। रहमान ने अन्य संगीतकारों के साथ काम करना शुरू कर दिया और कड़े संघर्ष के बाद उन्हें मणिरत्नम की फिल्म रोजा में म्यूजिक कंपोज करने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
AR Rahman birthday he received National Award for his first film roza know about his life and career
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
रोजा में रहमान को अपने संगीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसके बाद बॉलीवुड में रहमान ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला के लिए म्यूजिक तैयार किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, आमिर खान और जैकी श्रॉफ नजर आए थे। रहमान ने 'दिल से' 'लगान', 'जोधा अकबर', 'ताल', 'दिल्ली 6' 'रंग दे बसंती', 'स्वदेस' और 'रॉकस्टार' समेत हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों के लिए भी संगीत तैयार किया, जो आज भी लोकप्रिय हैं।
 
विज्ञापन
AR Rahman birthday he received National Award for his first film roza know about his life and career
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

रहमान ने अपने करियर स्लमडॉग मिलेनियर समेत तीन हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी म्यूजिक तैयार किया, इसके लिए उन्हें दो ऑस्कर अवॉर्ड भी मिले। वहीं, उनकी झोली में ग्रैमी अवॉर्ड भी आएं। अपने संगीत के जरिए पर अबतक 6 राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। साथ ही कई सारे फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते।
Bollywood Stars: जब खाकी पहन पर्दे पर आए ये सितारे, रौबदार अंदाज से जीता दर्शकों का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed