बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान का अपने भाइयों के साथ मजबूत रिश्ता है। हाल ही में, अपने बेटे अरहान खान के साथ बातचीत में अरबाज ने अपने अटूट बंधन के बारे में बात की और बताया कि कैसे वे हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। सोहेल ने भी बातचीत के दौरान सलमान के प्रति अपनी प्रशंसा और सम्मान भी व्यक्त की। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Arbaaz Khan: 'मैं उनकी आर्थिक मदद नहीं कर सकता, लेकिन हमेशा साथ खड़ा हूं', सलमान संग अपने रिश्ते पर बोले अरबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरबाज ने अपने मजबूत संबंध के बारे में बताते हुए खुलासा किया कि भले ही वे रोजाना बात नहीं करते हो लेकिन वे एक अनकहा बंधन साझा करते हैं और मुसीबत के समय में हमेशा एक-दूसरे के लिए मौजूद रहते हैं। अभिनेता ने कहा, “हम एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। जब हम छोटे थे। हम बेशक एक साथ रहते थे और फिर हमने काम करना शुरू कर दिया और अपने घरों से बाहर चले गए... एक ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन हमने शादी कर ली और अलग भी हो गए और फिर मैंने दोबारा शादी कर ली, लेकिन हम भाईयों के बीच कुछ भी नहीं बदला।"
अरबाज ने आगे कहा, "बात यह है कि हम जब हम अपने व्यक्तिगत काम कर रहे होते हैं तो हो सकता है कि हम वहां मौजूद न हो, लेकिन जब कोई मुसीबत आती है तो हम साथ होते हैं। तभी लोग एक-दूसरे से दूर नहीं भागते हैं। सलमान और मैं शायद इतनी बार न मिले या इतनी बार बातचीत न करें, लेकिन अगर उन्हें एहसास होता है कि मैं किसी तरह के झगड़े में हूं तो वह आदमी संकोच नहीं करेगा।"
अरबाज खान ने रिश्तों में एक-दूसरे के साथ खड़े होने के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा, “यह पैसों की मदद के बारे में नहीं है। मैं सलमान की आर्थिक मदद नहीं कर सकता क्योंकि उनके पास काफी कुछ है लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता है। आपको भावनात्मक सपोर्ट की जरूरत होती है। आपको सुनने वाला बनकर वहां रहना होगा। कभी कभी बस मौजूद होना भी काफ़ी होता है।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म, सिकंदर की घोषणा की, जो ईद 2025 पर रिलीज होगी। निर्देशक एआर मुरुगादॉस और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर सलमान फैंस को खास तोहफा देने वाले हैं।
Dil Dosti Dilemma: 'दिल दोस्ती डिलेमा' की प्रीमियर तारीख से उठा पर्दा, दिल जीतने आ रहीं अनुष्का सेन