मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हो गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री के पिता ने आत्महत्या की है। दुख की इस खड़ी में मलाइका के एक्स हसबैंड और एक्टर अरबाज खान मलाइका के मायके पहुंचे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या की। मुंबई पुलिस ने बयान में कहा है कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।
Malaika Arora Father Death: मलाइका के पिता ने की खुदकुशी, अरबाज-अर्जुन सहित सांत्वना देने पहुंचे ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने बांद्रा स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज बुधवार सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं, इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल एक्ट्रेक के पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के इस मुश्किल वक्त में अरबाज खान साथ खड़े नजर आए हैं। वे तुरंत मलाइका के मायके पहुंचे। उन्हें मलाइका की मां के घर के बाहर देखा जा सकता है। एक्टर के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल अभिनेत्री के पिता की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने को उतावले फैंस, एक ने इतने हजार खर्च कर खरीदा टिकट
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पूरे परिवार के साथ अरबाज खान भी बिल्डिंग के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब अनिल मेहता ने बांद्रा स्थित अपनी बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या की, उस वक्त मलाइका पुणे में थीं। घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं।
Kareena Kapoor Khan: अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट हैं करीना कपूर खान, कहा- नहीं थी कभी हॉलीवुड फिल्मों की उतनी चाहत
माता-पिता का हो गया था तलाक
अनिल मेहता पंजाबी हिंदू परिवार से थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल मेहता ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की। अनिल मेहता ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। मलाइका जब 11 वर्ष की थीं तभी अनिल और उनकी मां जॉयस का तलाक हो गया था।