अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले काफी समय से फ्लॉप फिल्में देने वाले अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने सलमान खान की तारीफ की है और कहा है कि सलमान खान कोई बदमाश नहीं हैं। अभिनेता कोई धमकाने वालों में से नहीं हैं। अर्जुन का यह बयान सुन लोग हैरान हैं क्योंकि अर्जन कपूर का सलमान खान के साथ पुराना विवाद रह चुका है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Salman Khan: 'वह किसी को धमकाने वालों में से नहीं हैं', भाईजान की तारीफों के पुल बांधते दिखे अर्जुन कपूर
हाल ही में, एक साक्षात्कार में अर्जुन कपूर ने सलमान खान के बारे में खुलकर बात की और कहा कि वह कोई बदमाश नहीं हैं। अगर सलमान पहली दफा लोगों से अच्छे से नहीं मिलते हैं तो लोग उन्हें घमंडी समझने लगते हैं। लोग उनको लेकर यह भावनाएं रखते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की तारीफ करते दिखे अर्जुन
हाल ही में, एक साक्षात्कार में अर्जुन कपूर ने सलमान खान के बारे में खुलकर बात की और कहा कि वह कोई बदमाश नहीं हैं। अगर सलमान पहली दफा लोगों से अच्छे से नहीं मिलते हैं तो लोग उन्हें घमंडी समझने लगते हैं। लोग उनको लेकर यह भावनाएं रखते हैं। अर्जुन ने उन्हें 'दुनिया का सबसे निडर आदमी' भी कहा है।
.यह खबर भी पढ़ें: Thalapathy 69: विजय की 'दलपति 69' का 2024 का शूटिंग शेड्यूल पूरा, पूजा हेगड़े ने सेट से साझा कीं खास तस्वीरें
घमंडी नहीं हैं सलमान
अर्जुन कपूर ने भाईजान को लेकर कहा, 'सलमान खान इतने बड़े स्टार हैं क्योंकि वह सिनेमा को दर्शकों का माध्यम मानते हैं। उनका लक्ष्य किसी के साथ विवाद करना नहीं बल्कि दर्शकों का मनोरंजन करना है। सुपरस्टार की इमेज काफी सख्त है। इसलिए लोगों को लगता है कि वह काफी सिरियस हैं। हालांकि, मैं उनसे मिला हूं और वह बहुत अच्छे हैं।'
.यह खबर भी पढ़ें:Bigg Boss 18: सलमान खान संग शालिनी पासी का क्रिसमस सेलिब्रेशन, ‘बिग बॉस’ में शामिल होने पर सोशलाइट ने क्या कहा
बड़ों का सम्मान करते हैं सलमान
अभिनेता ने आगे कहा कि लोगों की साइकोलॉजी है कि अगर आप कभी उनसे मुस्कुराकर या गले लगकर नहीं मिलते हो तो लोगों को लगता है कि आप काफी अलग तरह का व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन सलमान के अंदर लोगों का अदब करने की खासियत है। वह बड़ों का सम्मान करते हैं और छोटो के साथ बहुत प्यार से मिलते हैं। हो सकता है कि वह पहले ऐसे न रहे हों।
अर्जुन कपूर और सलमान खान में थी अनबन
अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि सलमान खान कभी भी किसी कर्तव्य और जिम्मेदारी से नहीं भागते हैं। वह हर चुनौती का डट कर सामना करते हैं। मैंने कभी भी सलमान खान को बदलते हुए नहीं देखा है। बता दें कि सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच अनबन रही है। अर्जुन कपूर ने कथित तौर पर एक समय सलमान की बहन अर्पिता खान को डेट किया था और आखिरकार उनका ब्रेकअप हो गया। अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में थे। मलाइका अरोड़ा की शादी पहले सलमान के भाई अरबाज खान से हुई थी। सलमान ने अर्जुन को करियर की शुरुआत में टिप्स दिए थे।