फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again: विलेन की भूमिका के लिए उत्साहित हैं अर्जुन, कहा- नेगेटिव रोल से पाना चाहता हूं दर्शकों का प्यार

Wed, 28 Feb 2024 05:01 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor playing negative role in multi starrer Singham Again know what he says about his villain role
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' लगातार चर्चा में बनी हुई है। सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' की फ्रेंचाइजी के अलावा इसके साथ खतरनाक एक्शन सीक्वेंस भी इस फिल्म की विशेषता में शुमार है, लेकिन हाल के दिनों में इस फिल्म को लेकर जिस चीज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वह इस फिल्म की स्टार कास्ट ने। 'सिंघम अगेन' में फिल्म इंडस्ट्री के कई टॉप स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं, वहीं हाल ही में फिल्म के मुख्य विलेन की भूमिका के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर के नाम से पर्दा उठा, जिसे अर्जुन ने अपने लिए एक सुनहरा मौका बताया।

Arjun Kapoor playing negative role in multi starrer Singham Again know what he says about his villain role
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक साक्षात्कार में अर्जुन ने कहा, 'सिंघम अगेन में विलेन की भूमिका निभाने के लिए रोमांचित हूं, इस फिल्म के जरिए मुझे स्क्रीन पर एक नया प्रयोग करने और एक अभिनेता के रूप में खुद को चुनौती देने का बड़ा मौका मिला है। हालांकि, अर्जुन इससे पहले भी कुछ फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभा चुके हैं'।
 

Arjun Kapoor playing negative role in multi starrer Singham Again know what he says about his villain role
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन ने कहा, 'मैंने इशकजादे और औरंगजेब जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार ही इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। इतने सालों के बाद एक बार फिर मैं ऐसा करने जा रहा हूं। हालांकि, आदित्य चोपड़ा ने ऐसे किरदार निभाने की क्षमता मुझमें बहुत पहले देखी थी। अब फिर से एक बार मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका देने के लिए मैं रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त करता हूं। रोहित शेट्टी ने मुझमें विश्वास जगाया कि मैं उनकी फिल्म कॉप यूनिवर्स फिल्म में एक विलेन का किरदार निभा सकता हूं।
Anant Radhika Wedding: जामनगर में आयोजित हुआ सामुदायिक रात्रिभोज, प्री-वेडिंग वेन्यू की पहली झलक वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor playing negative role in multi starrer Singham Again know what he says about his villain role
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की शूटिंग को लेकर अर्जुन ने कहा, 'मैं हमेशा से खुद के साथ स्क्रीन पर नया प्रयोग करना चाहता था, ताकि दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिल सके। ऐसे में सिंघम अगेन में पुलिस के कट्टर दुश्मन की भूमिका निभाना मेरे लिए बेहद ही रोमांचक अवसर है। जब मैं सेट पर होता हूं तो ऐसा लगता है जैसे मेरे करियर का चक्र पूरा हो गया है। मैं अपने करियर की शुरुआत में नेगेटिव रोल से की थी, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला अब सिंघम अगने से भी वैसा ही प्यार पाना और पाना चाहता हूं'।
German Ambassador : जर्मन के राजदूत ने जताया पीएम मोदी का आभार, गायिका कैसेंड्रा को मिली तारीफ से हुए खुश

विज्ञापन
Arjun Kapoor playing negative role in multi starrer Singham Again know what he says about his villain role
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'सिंघम अगेन साल 2011 में आई अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म सिंघम का तीसरा भाग है। वहीं, यह फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का पांचवा पार्ट है। सिंघम के बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने के बाद। साल 2014 में रोहित शेट्टी ने 'सिंघम रिटर्न्स' और अब 10 साल बाद इस फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग बन रहा है। फिल्म में अजय देवगन और अर्जुन कपूर के अलावा करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Akshay Kumar: वनवासी कल्याण परिषद के छात्रावास पहुंचे खिलाड़ी, एक करोड़ रुपये सहयोग राशि देने का किया एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed