फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: 'कुत्ते' में पुलिस अफसर बन अर्जुन कपूर को कैसा लगा? बोले- यह अनुभव तो...

Wed, 28 Dec 2022 12:44 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 28 Dec 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor shares his experience on doing police officer role in film Kutte said it was a fulfilling job
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर पिछले सप्ताह रिलीज हुआ। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज 'कुत्ते' के जरिए बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। अर्जुन कपूर की यह फिल्म काफी समय से अपने टाइटल को लेकर चर्चा में है। अर्जुन कपूर ने फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने पर अपना अनुभव हाल ही में साझा किया।

Arjun Kapoor shares his experience on doing police officer role in film Kutte said it was a fulfilling job
अर्जुन कपूर - फोटो : social media

हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन ने फिल्म 'कुत्ते' में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि एक तरफ वह कानून का पालन करने वाले पुलिस वाले की भूमिका निभा रहा है और दूसरी तरफ उसे अपने निजी मकसद के लिए कानून तोड़ना पड़ रहा है। अभिनेता ने यह भी कहा कि पूरे पुलिस रूटीन को पूरा करना, खाकी वर्दी पहनना, सलामी देना आदि बेहद खूबसूरत अनुभव था। अर्जुन इससे पहले दिबाकर बनर्जी निर्देशित संदीप और पिंकी फरार में पुलिस वाले की भूमिका निभा चुके हैं।

शाहरुख खान के गले लगकर इमोशनल हुए सलमान खान, वायरल हुआ वीडियो

Arjun Kapoor shares his experience on doing police officer role in film Kutte said it was a fulfilling job
अर्जुन कपूर - फोटो : social media

फिल्म 'कुत्ते' की बात करें तो ट्रेलर को इंडस्ट्री के सभी दोस्तों से प्यार मिल रहा है। वैसे ही फिल्म की टैगलाइन है 'एक हड्डी और पीछे पडे़ हैं सात कुत्ते।' कुत्ते के ट्रेलर से अनुमान लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर की कहानी भी दिखाई गई है, जिसका अभिनय खुद अर्जुन कपूर कर रहे हैं और दर्शक उनके अभिनय को खूब पसंद कर रहे हैं।

Salman Khan-Rashmika: क्या सलमान ने साउथ की इस एक्ट्रेस से कर ली शादी? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor shares his experience on doing police officer role in film Kutte said it was a fulfilling job
अर्जुन कपूर - फोटो : social media

'कुत्ते' फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में पहली फिल्म होगी। फिल्म में अर्जुन कपूर और तब्बू पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे, जो गुंडों के एक ग्रुप का पीछा करते हैं, जो कैश से भरी वैन के साथ भागने की साजिश रच रहे हैं। यह फिल्म 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed