फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arshad Warsi: अरशद की इन पांच फिल्मों के आगे फ्लॉप रही 'बंदा सिंह चौधरी', अभिनेता की फिल्म का बैठा भट्टा

Mon, 28 Oct 2024 12:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 28 Oct 2024 12:29 PM IST
सार

अरशद वारसी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म ने पहले दिन 17 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की हालत और खराब होती नजर आई। दूसरे दिन फिल्म ने मात्र चार लाख रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Arshad Warsi Film First weekend Box Office Collection Bandaa Singh Choudhary Jolly LLB Ishqiya Dedh Ishqiya
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi

अरशद वारसी की फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' सच्ची घटनाओं पर आधारित एक सच्ची कहानी है। फिल्म रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 'बंदा सिंह चौधरी' में 1971 के भारत-पाक युद्ध की सांप्रदायिक हिंसा को दिखाया गया है। फिल्म में अरशद के साथ मेहर विज अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। हालांकि, उनका प्यार सांप्रदायिक हिंसा की भेंट चढ़ जाता है। इसी क्रम में आइए जानते हैं कि अरशद की इन पांच रिलीज फिल्मों का फर्स्ट वीकएंड कलेक्शन कैसा रहा है।


 
Bandaa Singh Chaudhary: भारत-कनाडा के बिखरते रिश्तों के बीच परदे पर सही बात, खराब कास्टिंग से बिखर गईं कड़ियां

Arshad Warsi Film First weekend Box Office Collection Bandaa Singh Choudhary Jolly LLB Ishqiya Dedh Ishqiya
बंदा सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बंदा सिंह चौधरी
अरशद वारसी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म ने पहले दिन 17 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की हालत और खराब होती नजर आई। दूसरे दिन फिल्म ने मात्र चार लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म ने तीसरे दिन 28 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 85 लाख रुपये रहा है।
Arshad Warsi Film First weekend Box Office Collection Bandaa Singh Choudhary Jolly LLB Ishqiya Dedh Ishqiya
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फालतू 
फालतू साल 2011 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन निर्देशक रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म वर्ष 2006 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एक्सेप्टेड का रीमेक है। फिल्म में मुख्य भूमिका में पूजा गुप्ता, चंदन रॉय सन्याल, अंगद बेदी, रितेश देशमुख, जैकी भगनानी, बोमन इरानी, दर्शन जरीवाला, अकबर खान आदि नजर आये। इस फिल्म ने पहले साप्ताहंत 17.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi Film First weekend Box Office Collection Bandaa Singh Choudhary Jolly LLB Ishqiya Dedh Ishqiya
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इश्किया
साल 2010 में आई फिल्म ‘इश्किया’ अरशद वारसी की खूब चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में विद्या बालन के साथ ही अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म में अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन दिया था और इस फिल्म के बाद से ही दर्शक उनके एक नए पहलु से वाकिफ हुए थे। फिल्म मे पहले वीकएंड 13.09 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

विज्ञापन
Arshad Warsi Film First weekend Box Office Collection Bandaa Singh Choudhary Jolly LLB Ishqiya Dedh Ishqiya
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
जॉली एलएलबी
अरशद वारसी फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ सिनेमाघरों में काफी हिट हुई थी। साल 2013 में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। मूवी में बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला जैसे स्टार्स थे। अरशद वारसी की ये मूवी उस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी में से एक थी। इसके डायरेक्टर सुभाष कपूर थे। फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड में 19.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed