यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब भी कायम है। फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्देशन कर चुके आदित्य धर ने सत्य घटना पर आधारित एक और फिल्म 'आर्टिकल 370' का निर्माण किया था। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की घटनाओं से आम जनता भली भांति परिचित हैं। लेकिन इस धारा को हटाने से पहले क्या-क्या तैयारियां हुई, वह सब इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म की रिलीज के बाद इसे प्रोपेगेंडा का नाम दिया गया था। इस फिल्म के कलाकार वैभव तत्ववादी ने फिल्म का बचाव किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Article 370: 'लोकसभा चुनाव के लिए कोई प्रोपेगेंडा नहीं है', यामी की आर्टिकल 370 के बचाव में उतरे वैभव तत्ववादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, एक इंटरव्यू में वैभव ने फिल्म में अपनी भूमिका को दिलचस्प बताया। इसके अलावा 'आर्टिकल 370' को लेकर हुई आलोचनाओं का जवाब दिया है। वैभव ने यश चौहान की भूमिका निभाई है, जो एक मिशन पर मर जाता है। अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए यश ने कहा, “हर भूमिका को निभाने के लिए एक विचार प्रक्रिया होती है और मेरे किरदार यश के लिए भी ऐसा ही था। स्टाइलिंग का ख्याल रखा गया।"
वैभव ने आगे कहा, "मैंने पूर्व कमांडो और पूर्व सेना के जवानों से प्रशिक्षण लिया, उन्होंने मुझे बंदूकें चलाना सिखाया। मैंने उनकी मानसिक स्थिति को समझा, जिससे मुझे यश चौहान का किरदार निभाने में मदद मिली। मैं नागपुर से आता हूं, लेकिन पुणे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान मैं एक कोच से उर्दू कक्षाएं लेने के लिए मुंबई जाता था। मैं हिंदी, मराठी और तेलुगु बोलने में सहज हूं और मैं स्क्रीन पर और अधिक भाषाएं बोलना चाहता हूं।"
आर्टिकल 370 को प्रोपेगेंडा बताने पर वैभव ने कहा, “मैं सभी से मेरी फिल्म को खुले दिमाग से देखने का अनुरोध करता हूं। हमने सच्ची घटनाओं को सबसे तथ्यात्मक तरीके से दिखाया है। इसे प्रचार के तौर पर न देखें। इसका किसी की राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। न ही इसका चुनाव से कोई वास्ता है।"
फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले द्वारा किया गया है और बी 62 स्टूडियो और जियो स्टूडियो के तहत लोकेश धर, आदित्य धर और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ दीना वसानी ने की थी और संपादन शिवकुमार वी पणिक्कर ने किया था।
Ae Watan Mere Watan Review: चुनावी माहौल में कांग्रेस रेडियो की प्रेरक कहानी, हर युवा को ‘पढ़नी’ चाहिए फिल्म