फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neha Singh: हादसे में बाल-बाल बचीं भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह, कार्यक्रम से लौटते वक्त कार हुई दुर्घटना का शिकार

Thu, 21 Mar 2024 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 21 Mar 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
Neha Singh Rathore known for her controversial track UP Mein Ka Ba met with ghastly accident video goes viral
नेहा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार में का बा? यूपी में का बा? गाने से फैंस के बीच मशहूर नेहा सिंह अपनी लोक गायकी के लिए जानी जाती हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि नेहा सिंह राठौर चुनावी मैदान में उतर सकती हैं और लोकसभा चुनाव में  भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात को खारिज नहीं किया था। अब इस बीच नेहा सिंह की गाड़ी को 'भारत सरकार' की गाड़ी ने टक्कर मारी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Neha Singh Rathore known for her controversial track UP Mein Ka Ba met with ghastly accident video goes viral
नेहा सिंह राठौर - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ बुधवार की देर रात एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो गईं, जब भारत सरकार के बेड़े से संबंधित एक गाड़ी ने नोएडा में उनकी कार को टक्कर मार दी।  नेहा ने अपनी आपबीती साझा करने के लिए अपने एक्स हैंडल का सहारा लिया और इसके साथ ही, उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्हें 'भारत सरकार' चिन्ह वाली कार के ड्राइवर से पूछताछ करते देखा जा सकता है।

Neha Singh Rathore known for her controversial track UP Mein Ka Ba met with ghastly accident video goes viral
नेहा सिंह राठौर - फोटो : SOCIAL MEDIA

 वीडियो में, गायिका की कार को बुरी हालत देखा जा सकता है और जैसे ही उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया, दूसरी कार के ड्राइवर को घटनास्थल से भागने की कोशिश करते देखा गया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "नोएडा से लौटते समय लोधी कॉलोनी के पास मेरी कैब का एक्सीडेंट हो गया। एक तेज रफ्तार नेक्सॉन कार अचानक हमारी कैब के सामने आ गई। नेक्सॉन कार पर भारत सरकार लिखा हुआ था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Singh Rathore known for her controversial track UP Mein Ka Ba met with ghastly accident video goes viral
नेहा सिंह राठौर - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा सिंह ने आगे लिखा, "मैं सुरक्षित हूं। हिमांशु के घुटने में मामूली चोट लगी है। हम लोग मेरे इंटरव्यू के सिलसिले में नोएडा के एक न्यूज चैनल के ऑफिस गए थे। मुझे लग रहा है कि इस दुर्घटना की सूचना सार्वजनिक की जानी चाहिए तो ये वीडियो अपलोड कर दे रही हूं।"

विज्ञापन
Neha Singh Rathore known for her controversial track UP Mein Ka Ba met with ghastly accident video goes viral
नेहा सिंह राठौर - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा के पति हिमांशु को यह दावा करते हुए भी देखा जा सकता है कि ड्राइवर नशे में था और उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उसके आसपास क्या हो रहा है। आप भारत सरकार लिखके गाड़ी चला रहे हैं, और दारू पी रखे हैं? मैं मर गई होती, मुझे चोट लगी होती, तो इसकी जिम्मेदारी लेते आप?" वीडियो में नेहा को ड्राइवर से पूछते हुए देखा जा सकता है।

Kangana Ranaut: सद्गुरु को आईसीयू में देख भावुक हुईं कंगना रणौत, सेहत की सलामती के लिए अभिनेत्री ने की दुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed