फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayak 2: नहीं बन रही है 'नायक 2'? निर्माता दीपक मुकट ने फिल्म के सीक्वल की खबर को लेकर तोड़ी चुप्पी

Thu, 21 Mar 2024 10:10 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 10:10 AM IST
सार


 

विज्ञापन
makeing of Nayak 2 news is fake producer Deepak Mukut said film next part can not be made without us
दीपक मुकुट - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2001 में आई सुपरहिट फिल्म 'नायक' ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी इसे सराहा था। अनिल कपूर स्टारर नायक टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है। बीते दिनों ही इस फिल्म के सीक्वल की खबर चर्चा में आई। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि 'फाइटर' निर्देशक सिद्धार्थ आनंद 'नायक' का सीक्वल 'नायक 2' बनाने जा रहे हैं, जिसे मिलन लूथरिया निर्देशित करेंगे, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार, यह खबर फर्जी है, निर्माता दीपक मुकुट ने नायक के सीक्वल की खबर को फर्जी बताया है।

makeing of Nayak 2 news is fake producer Deepak Mukut said film next part can not be made without us
नायक - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2001 में शंकर ने अनिल कपूर के साथ पहली बार राजनीतिक एक्शन एंटरटेनर फिल्म बनाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। वहीं छोटे पर्दे पर भी लोग इस फिल्म को आज भी देखना पसंद करते हैं। लंबे समय से दर्शक इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार भी कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के सीक्वल की फर्जी खबर सामने आने से फैंस में भी निराशा है।

makeing of Nayak 2 news is fake producer Deepak Mukut said film next part can not be made without us
दीपक मुकुट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के सीक्वल की खबर सामने आने के बाद निर्माता दीपक मुकुट ने इसे अफवाह बताया। एक साक्षात्कार में दीपक ने कहा, 'मैं यह खबर सुनकर काफी हैरान हूं कि सिद्धार्थ आनंद 'नायक 2' बनाने जा रहे हैं, जबकि फिल्म के राइट्स हमारे पास है। 'नायक 2' हमारे बिना नहीं बनाई जा सकती। सिद्धार्थ आनंद द्वारा 'नायक 2' बनाए जाने की खबरें फर्जी हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
makeing of Nayak 2 news is fake producer Deepak Mukut said film next part can not be made without us
दीपिका मुकुट - फोटो : सोशल मीडिया

दीपक ने आगे कहा, 'सिद्धार्थ आनंद और मैंने एक साथ एक फिल्म पर काम करने को लेकर चर्चा की थी। उसी दौरान 'नायक 2' को लेकर भी चर्चा हुई थी। हालांकि, फिल्म को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए थे। हम पांच साल पहले भी सिद्धार्थ के साथ एक फिल्म करने वाले थे, लेकिन बात नहीं बनी।

Wednesday Box Office: धीमी हुई शैतान की रफ्तार, योद्धा को नहीं मिल पाया बेशुमार प्यार, जानें बस्तर का हाल

विज्ञापन
makeing of Nayak 2 news is fake producer Deepak Mukut said film next part can not be made without us
दीपिका मुकुट - फोटो : सोशल मीडिया

दीपक ने कहा, 'उस दौरान निश्चित रूप से 'नायक 2' बनाने पर चर्चा हुई थी। लेकिन इसे लेकर बात नहीं बनी। हम निश्चित रूप से 'नायक 2' बनाएंगे, जिसमें एक बड़ा अभिनेता होगा, लेकिन यह सही समय आने पर बनेगा। फिलहाल 'नायक 2' बनाने की खबर फर्जी है'।
Arthur The King Review: कुत्तों के आतंक के बीच आई इंसान और श्वान की दोस्ती की कहानी, जानिए कहां चूकी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed