फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rani Mukherjee: बॉलीवुड से पहले इन फिल्मों में भी रानी ने किया था काम, अभिनेत्री बनने का नहीं था कोई इरादा

Thu, 21 Mar 2024 08:17 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
Rani Mukherjee birthday mardaani Actress did not want to work in films know About her this interesting story
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी इंडस्ट्री सबसे चर्चित और मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने न सिर्फ बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया, बल्कि अकेले अपने दम पर मर्दानी, 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' जैसी कई बेहतरीन हिट फिल्म भी दी। रानी ने अपने अभिनय और खूबसूरती से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई और शोहरत की बुलंदियों को भी छूआ। आज रानी अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए, आपको अभिनेत्री के करियर और फिल्मी सफर के बारे में बताते हैं।

Rani Mukherjee birthday mardaani Actress did not want to work in films know About her this interesting story
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी का जन्म साल 1978 में आज ही के दिन कोलकाता में हुआ था। रानी खुद एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता राम मुखर्जी एक जाने-माने निर्देशक रहे। हालांकि, फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बाद रानी के लिए यह सफर आसान नहीं था। रानी हिंदी सिनेमा से पहले बंगाली फिल्म 'बियेर फूल' में अभिनय किया था। 
 

Rani Mukherjee birthday mardaani Actress did not want to work in films know About her this interesting story
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

एक साक्षात्कार में रानी खुलासा किया था कि वे फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं। जब उन्होंने पहली फिल्म में काम किया था तब घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। रानी ने बताया था, 'जिस वक्त मुझे पहली फिल्म का ऑफर आया था, तब मेरी मां ने मुझसे कहा इसे ट्राई करो। अगर चीजें सही नहीं रही तो वापस से पढ़ाई पर ध्यान देना। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मैंने फिल्मों में काम किया। हालांकि, बाद में मुझे ये चीज अच्छी लगने लगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukherjee birthday mardaani Actress did not want to work in films know About her this interesting story
राजा की आएगी बारात - फोटो : social media

रानी ने साल 1996 में बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने 16 साल की उम्र में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। फिल्म में रानी मुखर्जी के अभिनय खूब पसंद किया गया। फिल्मों में आने से पहले रानी वकील या फैशन डिजाइनिंग को अपना करियर बनाना चाहती थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Priyanka Chopra: अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और पति निक के साथ करेंगी रामलला के दर्शन

विज्ञापन
Rani Mukherjee birthday mardaani Actress did not want to work in films know About her this interesting story
कुछ कुछ होता है - फोटो : सोशल मीडिया

अपने किरदार के लिए रानी ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद रानी एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आईं। आमिर खान के साथ उन्हें बड़े बजट की फिल्म गुलाम मिली तो वहीं, शाहरुख खान और काजोल के साथ 'कुछ कुछ होता है' में उनके किरदार को कोई कैसे भूल सकता है। इसके बाद 'ब्लैक', 'वीर जारा', 'पहेली' रानी के करियर की बेहतरीन और चर्चित फिल्मों में से एक है। रानी ने अपने करियर में सात फिल्मफेयर समेत कई पुरस्कार जीते हैं। अब फिर से रानी अभिनय में सक्रिय हैं।
Pulkit Samrat: पुलकित हुए कृति के दीवाने, मेहंदी की तस्वीरों को साझा कर लुटाया अपनी नई-नवेली दुल्हन पर प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed