फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Writer Star Kids: शब्दों के माहिर खिलाड़ी हैं ये स्टार किड्स, लेखन की दुनिया में भी हैं सक्रिय

Sun, 29 Sep 2024 03:54 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 29 Sep 2024 03:54 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Farhan Akhtar Aditya Rawal Meghna Gulzar are the star kids who are writer too
स्टार किड्स - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर अक्सर लोग आरोप लगाते रहते हैं। इसे लेकर लगातार वाद-विवाद भी होता रहता है। कई बार किसी फिल्म में सिर्फ स्टार किड्स के होने की वजह से सोशल मीडिया पर लोग उसे ब्वॉयकॉट करने लगते हैं। हालांकि, इस बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे भी स्टार किड्स हैं, जिन्हें लेकर कभी कोई ट्रेंड नहीं चलाया जाता या उनकी फिल्मों को ब्वॉयकॉट का सामना नहीं करना पड़ता। एक आम धारणा ये भी है कि स्टार किड्स अमूमन अभिनय ही करते हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे उन स्टार किड्स की, जो लेखक भी हैं। 

Aryan Khan Farhan Akhtar Aditya Rawal Meghna Gulzar are the star kids who are writer too
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @faroutakhtar

फरहान अख्तर
इस सूची में सबसे मशहूर नाम हैं फरहान अख्तर, जो बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के बेटे हैं। फरहान ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत कर अभिनय और गायकी में भी अपना नाम बनाया। फरहान ने 'दिल चाहता है', 'लक्ष्य', 'डॉन' सीरीज आदि सफल फिल्में बनाई हैं। बतौर लेखक भी उन्होंने 'दिल चाहता है', 'डॉन' आदि फिल्मों में अपना योगदान दिया है। 

Aryan Khan Farhan Akhtar Aditya Rawal Meghna Gulzar are the star kids who are writer too
मेघना गुलजार - फोटो : इंस्टाग्राम @meghnagulzar

मेघना गुलजार
दिग्गज लेखक, गीतकार और कवि गुलजार और मशहूर अभिनेत्री राखी की बेटी मेघना गुलजार एक नामी निर्देशक हैं। उन्होंने 'दस कहानियां', 'जस्ट मैरिड', 'राजी', 'तलवार' आदि कई फिल्में बनाई हैं। बतौर लेखक भी उन्होंने कुछ फिल्मों की कहानी लिखी है। उन्होंने 'हु तु तु',  'फिलहाल', 'राजी' आदि फिल्मों में अपने लेखन कला का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इन फिल्मों की कहानियों को लिखने में अपना योगदान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Farhan Akhtar Aditya Rawal Meghna Gulzar are the star kids who are writer too
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

आर्यन खान
आर्यन खान, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे हैं। शाहरुख खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। उनके ही नक्शेकदम पर चलते हुए आर्यन खान के लिए बतौर अभिनेता फिल्मी दुनिया में कदम रखना बेहद आसान है, लेकिन उन्होंने बतौर निर्देशक और लेखक अपने करियर की शुरुआत करने का निश्चय किया है। आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्होंने कहानी पूरी कर ली है। अब इन दिनों वह अपनी डेब्यू सीरीज की शूटिंग की तैयारियों में जुटे हैं। वह बतौर निर्देशक इस सीरीज से डेब्यू करने वाले हैं। उन्होंने अपनी सीरीज की कहानी भी लिखी है। 
Jr NTR: कपिल के शो में जूनियर एनटीआर ने जमकर की मस्ती, सुपरस्टार ने अर्चना के लिए पंजाबी में बोला संवाद

विज्ञापन
Aryan Khan Farhan Akhtar Aditya Rawal Meghna Gulzar are the star kids who are writer too
आदित्य रावल - फोटो : इंस्टाग्राम @aditya___rawal
आदित्य रावल
दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य राव एक अभिनेता के साथ-साथ लेखक भी हैं। उन्होंने साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'बमफाड़' से बतौर लेखक अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 2022 में बतौर अभिनेता 'फराज' में भी नजर आए। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में भी बतौर लेखक अपना योगदान दिया है। इसके अलावा उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म 'द मेलबॉक्स' की कहानी भी लिखी है। 
Jr NTR: कपिल के शो में जूनियर एनटीआर ने जमकर की मस्ती, सुपरस्टार ने अर्चना के लिए पंजाबी में बोला संवाद


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed