Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ashish Vidyarthi happy birthday turns 62 known for negative role in hindi cinema starts career from anand film
{"_id":"6671b837d02db47667056175","slug":"ashish-vidyarthi-happy-birthday-turns-62-known-for-negative-role-in-hindi-cinema-starts-career-from-anand-film-2024-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ashish Vidyarthi: कन्नड़ फिल्म 'आनंद' से की करियर की शुरूआत, विलेन के किरदार से आशीष विद्यार्थी को मिली पहचान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ashish Vidyarthi: कन्नड़ फिल्म 'आनंद' से की करियर की शुरूआत, विलेन के किरदार से आशीष विद्यार्थी को मिली पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:09 AM IST
सार
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आशीष विद्यार्थी आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। आशिष ने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया है। विलेन की बात हो तो इनमें अभिनेता आशीष विद्यार्थी का नाम भी शामिल है, जो फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से किरदार में जान फूंक देने का काम करते हैं। आशीष ने ना सिर्फ हिंदी फिल्मों मे काम किया बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा में भी कई फिल्मों में काम किया। ज्यादातर फिल्मों में अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने विलन की ही भूमिका निभाई है। आशीष ने हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी पहचान बनाई, उनकी फिल्म 'द्रोखला' के लिए उन्हें फिल्मफेयर के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। आज इस खास मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
विज्ञापन
1 of 5
आशीष विद्यार्थी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आशीष विद्यार्थी आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। आशिष ने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया है। विलेन की बात हो तो इनमें अभिनेता आशीष विद्यार्थी का नाम भी शामिल है, जो फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से किरदार में जान फूंक देने का काम करते हैं। आशीष ने ना सिर्फ हिंदी फिल्मों मे काम किया बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा में भी कई फिल्मों में काम किया। ज्यादातर फिल्मों में अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने विलन की ही भूमिका निभाई है। आशीष ने हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी पहचान बनाई, उनकी फिल्म 'द्रोखला' के लिए उन्हें फिल्मफेयर के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। आज इस खास मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
2 of 5
आशीष विद्यार्थी
- फोटो : इंस्टाग्राम
आशीष विद्यार्थी हिन्दी फिल्मों के एक जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने 11 अलग-अलग भाषाओं में काम करने के लिए जाना जाता है। इनमें हिन्दी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, बंगाली, अंग्रेजी, ओड़िया, मराठी सिनेमा शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आशिष ने 300 से अधिक फिल्मों में 11 भाषाओं में काम किया है। आशीष ने सरदार वल्लभाई पटेल के जीवन पर आधारित अपनी पहली फिल्म 'सरदार' में वी. पी. मेनन की भूमिका निभाई। हालांकि, उनकी पहली रिलीज द्रोहकाल थी, जिसके लिए उन्होंने 1995 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। आशिष को फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' में आशुतोष के रूप में अपनी भूमिका के लिए भी प्रसिद्धी मिली।
3 of 5
आशीष विद्यार्थी
- फोटो : इंस्टाग्राम
आशिष ने साल 2001 में राजोशी विद्यार्थी उर्फ पीलू से शादी की थी। इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अर्थ है। इसके बाद इन दोनों का 2022 में तलाक हो गया था। आशिष ने 60 की उम्र में असम की रहने वालीं रुपाली बारुआ से 2023 में शादी रचाई थी। हालांकि दूसरी शादी के बाद आशिष को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। अभिनेता आशीष विद्यार्थी को सभी लोग विलेन के किरदार के लिए जानते हैं। उनके विलेन के किरदार ने आशीष की एक अलग पहचान बनाई। आशिष बॉलीवुड के बेहतरीन खलनायकों की लिस्ट में शुमार है। उनके नाकारात्मक किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन में भी कई शोज किए। सिनेमा जगत के सबसे खूंखार खलयानकों में से एक आशीष विद्यार्थी अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए खूब तारीफें बटोरते रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया तो कुछ में पॉजिटिव रोल में भी नजर आए। बिच्छू, जिद्दी और कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाकर मशहूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आशीष विद्यार्थी
- फोटो : इंस्टाग्राम
आशीष विद्यार्थी ने अपने सिने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म 'आनंद' से की थी। साल 1991 में उन्हें फिल्म 'काल संध्या' से बॉलीवुड में ब्रेक मिला। इसी फिल्म के बाद अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद आशीष विद्यार्थी ने '1942: अ लव स्टोरी', 'सरदार', 'बिच्छू', 'द्रोखला', 'बर्फी' और 'बाजी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
आशीष विद्यार्थी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता आशीष विद्यार्थी का जन्म केरल के कुन्नूर में हुआ था, उनके पिता गोविन्द विद्यार्थी एक मलयाली आर्टिस्ट हैं और उनकी माता राबी एक मशहूर कत्थक डांसर थीं। अभिनेता ने अपनी शुरूआती पढ़ाई कुन्नूर केरला से ही की थी, लेकिन साल 1969 में वो दिल्ली आ गए और वहीं से आशीष विद्यार्थी ने आगे की पढ़ाई पूरी की। इस एक्टर के फिल्मी करियर की शुरुआत थिएटर हुई थी। बता दें कि एक समय में इस अभिनेता ने दिल्ली में थिएटर करते हुए खूब नाम कमाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।