Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Asian Film Awards Ponniyin Selvan 1 and RRR are the only two Indian films that are in the nomination list
{"_id":"63b8299737f4e50ef17d3f2f","slug":"asian-film-awards-ponniyin-selvan-1-and-rrr-are-the-only-two-indian-films-that-are-in-the-nomination-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asian Film Awards: एशियन फिल्म अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन में साउथ ने मारी बाजी, इन दो फिल्मों के बीच होगी टक्कर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Asian Film Awards: एशियन फिल्म अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन में साउथ ने मारी बाजी, इन दो फिल्मों के बीच होगी टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एशियन फिल्म अवॉर्ड्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशियन फिल्म अवॉर्ड्स फिल्मी जगत के सितारो के लिए एक बड़ा सम्मान होता है। हर कोई चाहता है कि उनका और उनकी फिल्म का नाम नॉमिनेशन लिस्ट में रहे। हाल ही में ,16वें एशियन फिल्म अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन लिस्ट आउट हो गई है, जिसमें भारत से साउथ इंडस्ट्री की दो फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है।
2 of 4
पोन्नियिन सेलवन 1
- फोटो : social media
16वां एशियन फिल्म अवॉर्ड्स 12 मार्च को हांगकांग में आयोजित होने वाला है। हाल ही में इसने अपनी नॉमिनेशन लिस्ट का घोषणा की है, जिसमें 'पोन्नियिन सेलवन 1' और 'आरआरआर' केवल दो भारतीय फिल्में हैं, जिन्होंने नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बनाई है। मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 1' को बेस्ट फिल्म के साथ छह कैटिगरी में नॉमिनेट किया है, वहीं एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने भी बेस्ट विजुअल और बेस्ट साउंड कैटिगरी में अपनी जगह बनाई है।
3 of 4
आरआरआर
- फोटो : social media
हाल ही में, एशियन फिल्म अवार्ड्स द्वारा एक ट्विट किया गया, जिसमें लिखा था, '16वें एशियन फिल्म अवार्ड्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस अभी-अभी सफलतापूर्वक खत्म की गई हुई है। 16वें एशियाई फिल्म पुरस्कार 12 मार्च को शाम 7:30 बजे हांगकांग पैलेस म्यूजियम में आयोजित किया जाएगा। 16वें एशियाई फिल्म पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन लिस्ट और जूरी जज की घोषणा की गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पोन्नियिन सेलवन 1
- फोटो : social media
आपको बता दें कि मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 1' ने रिलीज के बाद सिनेमाघरों में 500 करोड़ से अधिक की कमाई की थी और दर्शकों को भी यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। एशियन फिल्म अवॉर्ड्स ने इस फिल्म को छह कैटिगरी में नॉमिनेट किया है। बेस्ट एडिटिंग के लिए श्रीकर प्रसाद, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए रवि वर्मन, बेस्ट म्यूजिक के लिए एआर रहमान को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए एका लखानी और बेस्ट प्रॉडक्शन के लिए थोटा थरानी को नॉमिनेट किया गया है। वहीं, राजामौली की 'आरआरआर' को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए श्रीनिवास मोहन और बेस्ट साउंड के लिए अश्विन राजशेखर को नॉमिनेट किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।