{"_id":"656ea1e45a45db8e68059b88","slug":"asit-modi-says-dayaben-will-soon-return-to-show-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-at-boycott-trend-2023-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: 'दयाबेन की जल्द होगी शो में वापसी', 'बॉयकॉट तारक मेहता' पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
TMKOC: 'दयाबेन की जल्द होगी शो में वापसी', 'बॉयकॉट तारक मेहता' पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:37 AM IST
सार
दयाबेन के किरदार की वापसी ना होने के चलते सोशल मीडिया पर 'बॉयकॉट टीएमकेओसी' ट्रेंड कर रहा था। सोशल मीडिया पर चल रहे इस विवाद के बीच अब असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
1 of 5
असित मोदी, दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। असित मोदी का यह शो सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल में से एक है। हालांकि, पिछले काफी समय से दयाबेन की शो में गैर मौजूदगी को लेकर दर्शक निराशा जाहिर कर रहे हैं। जबकि निर्माताओं ने वादा किया है कि दयाबेन के किरदार शो में जल्द ही वापस आएगा। दयाबेन के किरदार की वापसी ना होने के चलते सोशल मीडिया पर 'बॉयकॉट टीएमकेओसी' ट्रेंड कर रहा था। सोशल मीडिया पर चल रहे इस विवाद के बीच अब असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है।
2 of 5
दिशा वकानी-असित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असित मोदी ने हाल ही में एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ऑफ-एयर नहीं हो रहा है। शो के निर्माता ने यह भी बताया कि दयाबेन के किरदार की तलाश चल रही है। असित मोदी ने अपने बयान में कहा कि भले ही थोड़ी देर हो रही है, लेकिन किरदार जल्द ही वापस आ जाएगा।
असित मोदी ने आगे कहा, 'मैं यहां अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हूं और मैं अपने दर्शकों से कभी झूठ नहीं बोलूंगा। केवल कुछ परिस्थितियों के कारण हम दया के किरदार को समय पर वापस नहीं ला पा रहे हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि यह किरदार शो में प्रवेश ही नहीं करेगा। अब ये दिशा वकानी हैं या कोई और, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन, यह दर्शकों से मेरा वादा है कि दया वापस आएगी, और तारक मेहता का उल्टा चश्मा कहीं नहीं जा रहा है। एक कॉमेडी शो को पंद्रह साल तक चलाना कोई आसान काम नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेठालाल और दयाबेन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो में जहां हर कोई दया भाभी के किरदार को देखना चाहता है, निर्माता भी इस किरदार की वापसी पर काम कर रहे हैं। असित मोदी ने कई बार मीडिया बातचीत में इसका खुलासा भी किया है। असित मोदी ने कहा, 'दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन चल रहे हैं। किरदार के लिए चयन करना आसान नहीं है और किसी भी अभिनेत्री के लिए दिशा की भूमिका निभाना एक चुनौती होगी। इस भूमिका के लिए हमारी तलाश जारी है।' बता दें कि जो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दिशा वकानी ने दया जेठालाल गड़ा की भूमिका निभाई हैं। अभिनेत्री 2017 में अवकाश पर चली गई थीं और तब से वापस नहीं लौटी हैं।
असित मोदी ने शो के 15 साल पूरे होने पर कहा था कि वे जल्द ही प्रशंसकों की पसंदीदा दयाबेन को वापस लाएंगे। उन्होंने कहा, '15 वर्षों की इस यात्रा में, उन सभी को हार्दिक बधाई। ऐसे ही एक कलाकार हैं जिन्हें हम भूल नहीं सकते। वह कलाकार हैं दया भाभी उर्फ दिशा वकानी। उन्होंने इतने सालों तक प्रशंसकों का मनोरंजन किया है और हमें हंसाया भी है। प्रशंसक उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं और मैं आप सभी से वादा करता हूं कि दिशा वकानी जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस आएंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।