फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atlee-Allu Arjun: शाहरुख के बाद अब अल्लू अर्जुन के साथ धमाल मचाने को तैयार एटली, इस दिन होगा फिल्म का एलान

Thu, 14 Mar 2024 12:42 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 14 Mar 2024 12:42 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध निर्देशक एटली के अगले प्रोजेक्ट की खबरों से गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है। यह खबर उनकी पत्नी प्रिया एटली द्वारा साझा की गई रील से शुरू हुई है। वीडियो में एटली और अन्य लोगों को गहरी चर्चा करते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
Atlee Allu Arjun Next Project Date Locked an announcement may coincide on actors birthday
अल्लू अर्जुन और एटली - फोटो : सोशल मीडिया
'जवान' की बंपर सक्सेस के बाद तमिल फिल्म निर्देशक एटली कुमार अपने करियर के बेस्ट फेज में हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके करियर की टॉप ग्रोसर फिल्म देने के बाद 'जवान' निर्देशक टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ अगली फिल्म की तैयारी में हैं। खबर है कि  8 अप्रैल, 2024 को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के साथ हो आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है।


प्रिया एटली ने साझा की वीडियो
सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध निर्देशक एटली के अगले प्रोजेक्ट की खबरों से गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है। यह खबर उनकी पत्नी प्रिया एटली द्वारा साझा की गई रील से शुरू हुई है। वीडियो में एटली और अन्य लोगों को गहरी चर्चा करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद टॉलीवुड के आइकन स्टार, अल्लू अर्जुन के साथ उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबरों के मुताबिक ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह घोषणा अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी 8 अप्रैल को हो सकती है।

तेजी से चल रहा है प्री-प्रोडक्शन वर्क
खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क तेजी से चल रहा है। फिल्म की कहानी बनकर तैयार हो रही है। इसके  साथ ही फिल्म से जुड़ी बातचीत भी अपने आखिरी पड़ाव पर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो निर्देशक अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की इस फिल्म की शूटिंग 'पुष्पा 2' के रिलीज होने के बाद शुरू हो सकती है। 

फैंस का मिला ये रिएक्शन
पिछले दिनों इस फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन के फीस की खूब चर्चाएं हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लिए मेकर्स से पूरे 60 करोड़ रुपये बतौर फीस लेने वाले हैं। यह रकम अब तक किसी भी फिल्म निर्देशक को दी जाने वाली फीस की तुलना में कहीं ज्यादा है। हालांकि, एटली की फिल्मों की हिट लिस्ट देखी जाए तो यह रकम संतोषजनक माना जा रहा है। प्रिया एटली की इस वीडियो पर फैंस की ढेर सारी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'जवान के बाद एटली एक और ब्लॉकबस्टर की तैयारी कर रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिल्म की घोषणा जल्द हो जानी चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा, 'फिल्म को लेकर सच में काफी उत्साहित हैं।'

Ministry of I&B: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ब्लॉक किये कई ओटीटी प्लेटफार्म, जानिए कारण और उनके नाम यहां


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed