सब्सक्राइब करें

AMKDT Box Office Day 5: पांच ही दिन में निकल गया सारा दम, बॉक्स ऑफिस पर पानी मांग रही अजय देवगन-तब्बू की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 06 Aug 2024 08:20 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office 5 Days Ajay Devgn Tabu Jimmy Shergill Shantanu Movie Latest Collection
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' दर्शकों को काफी तरसा-तरसा कर रिलीज हुई है। और....अब यह फिल्म खुद दर्शकों के लिए तरस रही है। 2 अगस्त 2024 को रिलीज हुई 'औरों में कहां दम था' को और पहले रिलीज हो जाना था, लेकिन इसकी रिलीज टलती रही। फिर वह दिन आया, जब सच में यह सिनेमाघरों में सजाई गई। लेकिन, बासी कहानी में प्यार का तड़का काम नहीं आया और तब्बू-अजय देवगन की जोड़ी भी कोई आकर्षण नहीं बिखेर पाई। फिल्म की रिलीज को आज पांचवां दिन है, चलिए जानते हैं इसका कलेक्शन...

Trending Videos
Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office 5 Days Ajay Devgn Tabu Jimmy Shergill Shantanu Movie Latest Collection
औरों में कहां दम था रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्में फ्लॉप हो जाया करती हैं। यह कोई नई बात नहीं। लेकिन, 'औरों में कहां दम था' इतनी बुरी तरह मुंह की खाएगी, ऐसी कल्पना खुद अजय देवगन और इसके निर्माताओं ने नहीं की होगी। इस फिल्म ने अजय देवगन का करियर कम से कम 15 साल पीछे धकेल दिया है। बड़े बजट की फिल्म की तरह पेश की गई इस छोटे बजट की फिल्म ने ओपनिंग ही काफी कमजोर तरीके से की। और, पहले ही सप्ताह में इसका सारा दम निकलता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office 5 Days Ajay Devgn Tabu Jimmy Shergill Shantanu Movie Latest Collection
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful

आंकड़ों के मुताबिक 2 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिर दूसरे दिन शनिवार को प्रदर्शन में कुछ सुधार हुआ और कमाई रही 2.15  करोड़ रुपये। रविवार का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा। लेकिन, चौथे दिन यानी पहले सोमवार की परीक्षा में फिल्म की सांसें उखड़ गईं और अब ये उखड़ती ही जा रही हैं। 
Saira Banu: 'मुगल-ए-आजम' के प्रीमियर में आखिर ऐसा क्या हुआ था कि सन्न रह गईं सायरा बानो, जानिए पूरा किस्सा

Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office 5 Days Ajay Devgn Tabu Jimmy Shergill Shantanu Movie Latest Collection
औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब

पहले सोमवार को यानी चौथे दिन 'औरों में कहां दम था' ने एक करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म की आज पांचवे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आकंड़ों के मुताबिक अभी तक फिल्म ने महज 55 लाख रुपये का कलेक्शन ही किया है। इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 8.3 करोड़ रुपये हो चला है। इस फिल्म में शांतनु महेश्वरी, सई मांजरेकर और जिमी शेरगिल भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Pakistani Show Barzakh: ‘बरजख’ को लेकर पड़ोसी मुल्क में मचा है हल्ला, यूट्यूब से किया जाएगा डिलीट

विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office 5 Days Ajay Devgn Tabu Jimmy Shergill Shantanu Movie Latest Collection
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'औरो में कहां दम था' का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बजट के हिसाब से पांच दिनों का कलेक्शन देखें तो फिल्म बहुत खराब स्थिति में है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला जान्हवी कपूर की 'उलझ' के साथ हुआ है। यूं तो जान्हवी की फिल्म भी खास कमाल नहीं दिखा रही है, लेकिन उसका भी कुछ असर तो अजय देवगन की फिल्म पर पड़ा ही है। आने वाले दिनों में कुछ और शानदार फिल्में रिलीज हो जाएंगी। ऐसे में 'औरों में कहां दम था' की हालत में सुधार की स्थिति भी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है।
Rashmi Gupta: 'ध्रुव तारा' के सेट पर इस सीन को फिल्माते हुए टूटीं रश्मि, क्या हुआ ऐसा कि फूट-फूटकर रोने लगीं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed