{"_id":"66b234f894ce32554002e880","slug":"south-actress-malavika-mohanan-upcoming-movies-list-thangalaan-raja-saab-yudhra-sardar-2-2024-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malavika Mohanan Upcoming Movies: मालविका मोहनन इन फिल्मों में बिखेरेंगी अपना जलवा, यहां देखें लिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Malavika Mohanan Upcoming Movies: मालविका मोहनन इन फिल्मों में बिखेरेंगी अपना जलवा, यहां देखें लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 06 Aug 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
मालविका मोहनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मालविका मोहनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘थंगलान’ के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। मालविका अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वह दर्शकों और आलोचकों दोनों के ही दिलों पर राज करती हैं। मालविका मोहनन की पाइपलाइन में कई परियोजनाएं हैं। वह तेज गति के साथ फिल्म उद्योग में आगे बढ़ रही हैं। मालविका ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। आज हम अभिनेत्री के आगामी फिल्मों के बारे में जानेंगे, जिनका प्रशंसक बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।
Trending Videos
मालविका मोहनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंगलान
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची में ‘थंगलान’ सबसे ऊपर आता है। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में मालविका अभिनेता चियान विक्रम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म से प्रशंसकों को काफी उम्मीद है।
Pakistani Show Barzakh: ‘बरजख’ को लेकर पड़ोसी मुल्क में मचा है हल्ला, यूट्यूब से किया जाएगा डिलीट

राजा साब
मालविका पैन इंडिया फिल्म ‘राजा साब’ में सुपरस्टार अभिनेता प्रभास के साथ रोमांटिक भूमिका में नजर आएंगी। प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। ‘राजा साब’ से प्रभास का रोमांटिक और स्टाइलिश लुक भी सामने आ चुका है।

युध्रा
मालविका की आगामी फिल्मों की सूची में ‘युध्रा’ भी शामिल हैं। वह इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिल्म में ‘किल’ अभिनेता राघव जुयाल भी अपनी भूमिका अदा करते हुए दिखेंगे।

सरदार 2
प्रिंस पिक्चर्स ने कल आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि मालविका मोहनन ‘सरदार 2’ के कलाकारों में शामिल होंगी। यह फिल्म साल 2022 की ‘सरदार’ की सीक्वल है। ‘सरदार’ में अभिनेता कार्थी ने अभिनय किया था। अब वह ‘सरदार 2’ अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएंगे। फिल्म में एसजे सूर्या महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। वहीं, राशि खन्ना और मुनीशकांत और अन्य कलाकारों को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आई है।
Rashmi Gupta: 'ध्रुव तारा' के सेट पर इस सीन को फिल्माते हुए टूटीं रश्मि, क्या हुआ ऐसा कि फूट-फूटकर रोने लगीं?