{"_id":"66abd3b57ac61c20920d1590","slug":"auron-mein-kahan-dum-tha-special-screening-these-celebs-participated-anup-soni-saiee-manjrekar-abhay-verma-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AMKDT: ‘औरों में कहां दम था’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सितारों का जलवा, इन अभिनेत्रियों ने लगाए चार चांद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
AMKDT: ‘औरों में कहां दम था’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सितारों का जलवा, इन अभिनेत्रियों ने लगाए चार चांद
Fri, 02 Aug 2024 12:01 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
‘औरों में कहां दम था’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ दो अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रशंसक इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज से पहले एक अगस्त को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। स्क्रीनिंग के दौरान इन सितारों को स्पॉट किया गया। आइए जानते हैं अजय और तब्बू की फिल्म की स्क्रीनिंग में रेड कार्पेट पर कौन-कौन से सितारे दिखाई दिए।
'औरों में कहा दम था' की स्पेशल स्क्रीनिंग में अनूप सोनी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की स्क्रीनिंग में अभिनेता अनूप सोनी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने पैपराजी को पोज दिया। इस दौरान मिलाप जावेरी नीना कुलकर्णी शुभान नाडियावडवाला, रमेश तौरानी, अनुपमा चोपड़ा, वर्धा नाडियाडवाला और अन्य को भी देखा गया।
Vedaa: 'वेदा' के ट्रेलर लॉन्च पर जॉन अब्राहम ने खोया अपना आपा, रिपोर्टर से कहा- क्या मैं आपको बेवकूफ...
Vedaa: 'वेदा' के ट्रेलर लॉन्च पर जॉन अब्राहम ने खोया अपना आपा, रिपोर्टर से कहा- क्या मैं आपको बेवकूफ...
अभय वर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘औरों में कहां दम था’ की स्क्रीनिंग में शामिल होने ‘मुंज्या’ अभिनेता अभय वर्मा भी पहुंचे। इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आएं। उन्होंने नेवी ब्लू कलर की शर्ट पहन रखी थी। इस दौरान अभिनेत्री नायला ग्रेवाल भी नजर आईं, जो पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सई मांजरेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में अभिनेत्री सई मांजरेकर भी पहुंचीं। उन्होंने ब्लैक ऑउटफिट पहन रखा था। जिसमें वह काफी आकर्षक लग रही थीं।
विज्ञापन
श्रीलीला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तब्बू और अजय की फिल्म की स्क्रीनिंग में तेलुगु अभिनेत्री श्रीलीला भी पहुंची। लाल कलर के आउटफिट में वह बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी किया।