जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। यह ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ फिल्म ‘अवतार’ का सीक्वल है, जो अपने विजुअल इफेक्ट्स और अलग तरह की कहानी वाली शानदार फिल्म थी। साल 2009 में रिलीज इस फिल्म ने खूब तारीफ बटोरी थी। अब ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ पेंडोरा और उसके निवासियों की कहानी को आगे बढ़ा रही है। फिल्म में लेटेस्ट वीएफएक्स तकनीक का उपयोग फिल्म को और बेहतरीन बना रहा है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही लोगों ने ट्विटर पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।
Avatar 2 Twitter reaction: विजुअल्स से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक सब कमाल, यूजर्स बोले- अवतार 2 से बेहतर कुछ नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म को देखने के बाद अपने व्यूज साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'अवतार 2 के विजुअल सच में काबिल-ए-तारीफ है। लंबा इंतजार करना दर्शकों के फायदेमंद साबित हो गया।' वहीं, दूसरे यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा, 'अवतार 2 को देखना वाकई में किसी जादू से कम नहीं हैं। मैंने पहले पार्ट से ज्यादा इस पार्ट को एंजॉय किया है। सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए।'
Avatar 2 reviews pic.twitter.com/Zy5yIq2eUW
— shanoe🇦🇷 (@messiiid10ss) December 15, 2022
इसी क्रम में एक और यूजर ने लिखा, 'बस अवतार 2 से बाहर निकला, बहुत अच्छी फिल्म जो पहली से भी बेहतर है। मुझे कहानी पसंद आई और इसमें पहली फिल्म के लिए अच्छे कॉलबैक थे और बहुत अच्छे दृश्य थे। सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए।'
Just got out of avatar 2, great movie that's possibly better than the first, I loved the story and how it expanded upon the lore and world building of the first film, it had nice callbacks to the first one and had gorgeous visuals. pic.twitter.com/v3z6TWmS3I
दूसरे यूजर ने लिखा, 'कहां से शुरू करूं, यह रीसेंसी बायस हो सकता है कि थोड़ी सी बात कर रहा हो, लेकिन मैं ईमानदारी से मानता हूं कि विजुअल्स से लेकर स्कोर तक, पूरी सिनेमैटोग्राफी तक यह सबसे अच्छी फिल्म थी। इस फिल्म में शानदार ढंग और हर संभव तरीके से एक साथ रखा गया था।'
So you want my Avatar 2 review? Well I’ll keep it short and sweet… you will FEEL! It’s a magical experience that I think most will enjoy more than the first, but the same ground breaking visuals. Fantastic work by James Cameron and I recommend everyone see it in a theater
पिछले हफ्ते तक 'अवतार-द वे ऑफ वाटर' की 17 करोड़ की टिकटें अलग-अलग भाषाओं में बिक चुकी थीं। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करीब 21 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि यह फिल्म 2000 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई। अब देखना होगा कि यह फिल्म अपने बजट जितनी कमाई कर पाती है या नहीं।
Avatar 2 review p1:
Where to even begin… it may be recency bias talking a little bit, but I honestly believe that was the best movie I’ve ever seen from the visuals, to the score, to the entire cinematography. This was fantastically put together in every way possible. (cont…)