पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहती हैं। सभी जानते हैं कि आयशा लाइमलाइट में आने के लिए लीक से हटकर चलती हैं और फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं। एक्ट्रेस और यूट्यूबर आयशा उमर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है और इस बार भी उनके चर्चा में आने की वजह उनका नया और विवादित बयान ही है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री कौन सा सनसनीखेज बयान दिया है।
Ayesha Omar: 'हर वक्त सताता है किडनैपिंग-रेप का डर', पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा पर आयशा उमर का बड़ा सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयशा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान पाकिस्तान में महिलाओं की स्वतंत्रता और सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने इंटरव्यू के दौरान आयशा ने पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'इंसान के लिए स्वतंत्रता और सुरक्षा बेहद जरूरी है, जो यहां नहीं है। मैं यहां सुरक्षित महसूस नहीं करती। मैं सड़क पर टहलना चाहती हूं क्योंकि ताजी हवा के लिए हर इंसान बाहर जाना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं कर पाती।'
Tanuja discharged: तनुजा को अस्पताल से मिली छुट्टी, सोमवार को घर वापस लौटीं अभिनेत्री
आयशा ने आगे कहा, 'महिलाएं केवल तभी बाहर जा सकती थी, जब कोविड 19 के दौरान यहां लॉकडाउन था। मैं कराची में चिंतित और तनाव महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि बहुत सी महिलाएं यहां असुरक्षित महसूस करती हैं। यहां के पुरुषों को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि महिलाओं को किस डर का सामना करना पड़ता है और वे कैसे बड़ी होती हैं। इस देश में आप हर पल चिंतित महसूस करते हो।'
आयशा ने आगे कहा कि जब वे कॉलेज में थीं तो कराची की तुलना में लाहौर में ज्यादा सुरक्षित महसूस करती थी, वे बस से कॉलेज आती-जाती थी, लेकिन कराची में उनके साथ दो बार लूटपाट की घटना हुई। वे यहां बिना किडनैपिंग, रेप और लूटपाट के डर के बाहर नहीं निकल सकती। एक्ट्रेस ने जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा और स्वतंत्रत इंसान की जरूरत है, जो यहां नहीं है।
Kareena Kapoor: 'हुनर के बावजुद भी कलाकार को करना पड़ता है काफी संघर्ष', लुक को लेकर करीना ने दिया बड़ा बयान
आयशा ने यह भी कहा, 'आप अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। अपराध हर देश में होता है। आप तब भी वहां आसानी से बाहर जा सकते हैं, लेकिन मैं यहां बिना उत्पीड़न के पार्क में भी नहीं जा सकती। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उनका भाई पाकिस्तान छोड़कर विदेश चला गया है। वे अब डेनमार्क में रहते हैं। वहीं, अब उनकी मां भी देश छोड़ने की योजना बना रही हैं।'