आयशा टाकिया बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। आयशा ने फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वह अभिनेता वत्सल सेठ के अपोजिट नजर आईं थीं। इसके अलावा 'टार्जन: द वंडर कार' में अजय देवगन भी नजर आए थे। आयशा भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में, आयशा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब अभिनेत्री ने ट्रोल्स के मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Ayesha Takia : प्लास्टिक सर्जरी या बढ़ती उम्र? ट्रोल्स के सवाल पर भड़कीं आयशा टाकिया, नोट साझा कर लगाई लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया आजमी शुक्रवार को अपने बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। अभिनेत्री की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गईं और नेटिजंस ने कहा कि वह पहचान में नहीं आ रही थीं। कई यूजर्स ने प्लास्टिक सर्जरी के बाद अपना चेहरा 'बर्बाद' करने के लिए अभिनेत्री को खूब ट्रोल भी किया।
Esha Bharat Divorce: ईशा देओल के तलाक के फैसले से दुखी हैं पिता धर्मेंद्र! दोबारा विचार की दी सलाह
सोशल मीडिया पर ट्रेलिंग के बाद आयशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ एक नोट साझा किया। अभिनेत्री के इस नोट को सभी उनके जवाब के रूप में ले रहे हैं, जिन्होंने अभिनेत्री के चेहरे को प्लास्टिक का नाम दिया था। वहीं, कई लोग अभिनेत्री के इस नोट की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेत्री ने एक मोनोक्रोम सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, "प्यार और शांति।" आयशा ने अपनी स्टोरी पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, "आप यह नियंत्रित नहीं कर सकते कि लोग आपकी उपस्थिति को कैसे लेते हैं। आप जो कुछ भी करते हैं या कहते हैं वह उस समय जो कुछ भी वे कर रहे हैं उसके लेंस के माध्यम से फिल्टर किया जाता है, इसमें आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं।"