आयुष्मान अलग तरह की फिल्में करने के लिए मशहूर हैं। फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। साल 2023 में उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही है। अब आयुष्मान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं, बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव है। आइए जानते हैं कैसे...
Ayushmann Khurrana: लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए युवा मतदाताओं को प्रेरित कर रहे आयुष्मान खुराना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना को चुनाव आयोग ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आयोग ने अभिनेता का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वे कहते हैं, '101 बहाने हैं वोट न डालने के, पर एक ही रीजन काफी है वोट डालने के लिए।'
आयुष्मान कहते हैं, ''2024 के लोकसभा चुनाव में युवाओं से वोट डालने का आग्रह करने के लिए चुनाव आयोग ने मुझे अवसर दिया है। इसके लिए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, हम विशाल युवा आबादी वाला देश हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि युवा वोट देकर हमारे देश का भविष्य तय करने में हिस्सा लें।''
आयुष्मान आगे कहते हैं, 'हर किसी को वोट करना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में भाग लेकर जागरूक नागरिक बनना चाहिए। संसद में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले और हमारी जरूरतों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को चुनने की शक्ति हम सभी के पास है। हर मतदान मायने रखता है और हर मतदान का काफी महत्व है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में मतदान सशक्तिकरण का ही रूप है।'
आयुष्मान क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ भारत में यूनिसेफ के राष्ट्रीय राजदूत भी हैं। वह फुटबॉल आइकन डेविड बेकहम के साथ यूनिसेफ के वैश्विक अभियान ईवीएसी (बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करना) का चेहरा भी हैं।
Crew worldwide Box Office: चार दिनों में क्रू की चांदी, देश ही नहीं, दुनियाभर में बजा डंका, वर्ल्डवाइड कमाई पहुंची इतने करोड़