Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna team up for Dinesh Vijan horror-comedy Vampires of Vijay Nagar Reports
{"_id":"667bc5cc6a66b5715509bf0e","slug":"ayushmann-khurrana-rashmika-mandanna-team-up-for-dinesh-vijan-horror-comedy-vampires-of-vijay-nagar-reports-2024-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vampires of Vijay Nagar: हॉरर-कॉमेडी में रश्मिका के साथ रोमांस का तड़का लगाएंगे आयुष्मान! जानें कब होगी रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vampires of Vijay Nagar: हॉरर-कॉमेडी में रश्मिका के साथ रोमांस का तड़का लगाएंगे आयुष्मान! जानें कब होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:10 PM IST
सार
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आयुष्मान खुराना और दिनेश विजान पिछले कुछ समय से वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर पर चर्चा कर रहे हैं और इस साल के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिलता है। हाल ही में आई मुंजा की अपार सफलता के बाद लोगों को हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आदित्य सतपोदार और दिनेश विजान एक और अनोखी हॉरर कॉमेडी बनाने के लिए उत्सुक हैं। 'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' टाइटल वाली इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म भी दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स से जुड़ी होगी।
2 of 5
रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश विजान और आदित्य सतपोदार ने अपनी नई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' के लिए आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना को मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना है। आयुष्मान पहले भी दिनेश विजान के साथ फिल्म 'बाला' में काम कर चुके हैं। इन दोनों के बीच बेहतरीन क्रिएटिव बॉन्ड है।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आयुष्मान खुराना और दिनेश विजान पिछले कुछ समय से वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर पर चर्चा कर रहे हैं और इस साल के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म इस साल नवंबर से शुरू होगी। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका का किरदार बहुत ही अनोखा होगा। फिलहाल, फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' जल्द ही प्री-प्रोडक्शन चरण में पहुंच जाएगी। आयुष्मान इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले करण जौहर की अनटाइटल्ड स्पाई-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे और अनुराग सिंह निर्देशित 'बॉर्डर 2' की भी शूटिंग करेंगे। वहीं, रश्मिका भी अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वह सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग पूरी करेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस कॉमेडी हॉरर फिल्म में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना रोमांस करते हुए नजर आएं। फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मेकर्स जल्द ही इसकी घोषणा कर सकते हैं। ये फिल्म अगले साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।