बॉलीवुड की चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी बागी की चौथी फिल्म 'बागी 4' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की मौजूदगी ने फिल्म को चर्चा में बनाए रखा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं हो पाया। रिलीज के पांच दिन बाद तक फिल्म का प्रदर्शन साधारण ही रहा है।
{"_id":"68c045824caf3bd6200733dc","slug":"baaghi-4-day-5-box-office-collection-tiger-shroff-sanjay-dutt-film-total-earning-report-2025-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baaghi 4 Box Office Collection: वीकेंड के बाद औंधे मुंह गिरी टाइगर की 'बागी 4', मंगलवार को आई सबसे बड़ी गिरावट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Baaghi 4 Box Office Collection: वीकेंड के बाद औंधे मुंह गिरी टाइगर की 'बागी 4', मंगलवार को आई सबसे बड़ी गिरावट
Tue, 09 Sep 2025 08:49 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:49 PM IST
सार
Baaghi 4 Day 5 Box Office Collection Report: फिल्म 'बागी 4' को रिलीज हुए आज पूरे पांच दिन हो गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कैसा प्रदर्शन किया है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
बागी 4
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बागी 4'
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले तीन दिनों की कमाई
फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक शुरुआत की और शुक्रवार को 12 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को दर्शकों की संख्या घटी और कलेक्शन गिरकर 9.25 करोड़ पर आ गया। हालांकि रविवार को छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म ने 10 करोड़ रुपये कमाए। इन शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने करीब 31.25 करोड़ की कमाई की।

मंडे टेस्ट में औंधे मुंह गिरी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का टेस्ट हर फिल्म के लिए अहम होता है। 'बागी 4' इसमें बुरी तरह पिछड़ गई। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन घटकर सिर्फ 4.5 करोड़ रह गया। यानि वीकेंड की कमाई की तुलना में आधे से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।
ये खबर भी पढ़ें: Baaghi 4 Box Office Collection: क्या बॉक्स ऑफिस पर 'बागी 4' की नैया लग पाएगी पार? जानिए चौथे दिन का कारोबार

पांचवें दिन की स्थिति
मंगलवार यानी पांचवें दिन फिल्म की कमाई और नीचे चली गई। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने महज 2.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही पांच दिनों में बागी 4 का कुल कलेक्शन 38.35 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। बजट करीब 200 करोड़ का होने के बावजूद अब तक की कमाई औसत से भी कम कही जा रही है।

- फोटो : यूट्यूब
दर्शकों पर क्यों नहीं पड़ा असर?
ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म से बड़े कलेक्शन की उम्मीद थी। धमाकेदार एक्शन, टाइगर श्रॉफ का स्टाइल और संजय दत्त की वापसी को फिल्म का यूएसपी माना जा रहा था। लेकिन सिनेमाघरों में दर्शक उतनी संख्या में नहीं पहुंचे।