फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD Hindi: हिंदी पट्टी में इसलिए मात खा गई प्रभास की नई फिल्म, बाहुबली 2 के कलेक्शन से मीलों पीछे

Thu, 04 Jul 2024 06:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 Jul 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
Baahubali to Saaho Radhe Shyam Adipurush Salaar Kalki 2898 AD Prabhas Movies First 7 days Collection in Hindi
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम भूमिक में हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह मेगा बजट फिल्म देशभर के दर्शकों को पसंद आ रही है। हालांकि, दक्षिण क्षेत्रों के मुकाबले यह फिल्म हिंदी भाषी इलाकों में थोड़ी सुस्त चाल चल रही है। अभिनेता प्रभास को हिंदी भाषा में फिल्म 'बाहुबली' से लोकप्रियता मिली। इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने हिंदी भाषा में अच्छी कमाई की। लेकिन, उसके बाद प्रभास की कोई फिल्म वैसा उत्साह नहीं जगा सकी है। सवाल है कि 'कल्कि 2898 एडी' से पहले रिलीज हुईं प्रभास की पिछली फिल्मों को लेकर भी हिंदी पट्टी के दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रही है? आइए, देख लेते हैं कि आकंड़े क्या कहते हैं। यह सिर्फ प्रभास की हिंदी में रिलीज फिल्मो का रिपोर्ट कार्ड है।

Baahubali to Saaho Radhe Shyam Adipurush Salaar Kalki 2898 AD Prabhas Movies First 7 days Collection in Hindi
'बाहुबली : द बिगनिंग' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

'बाहुबली: द बिगनिंग' (2015)
वर्ष 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। ओपनिंग डे पर हिंदी भाषा में इस फिल्म ने 5.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन 7.10 करोड़, तीसरे दिन 10.10 करोड़, चौथे दिन 6.10 करोड़, पांचवे दिन 6.20 करोड़, छठे दिन 6.00 और सातवें दिन 6.15 करोड़ रुपये कमाए। पहले सप्ताह का हिंदी पट्टी में कारोबार इस फिल्म का 46.80 करोड़ रुपये रहा।

Baahubali to Saaho Radhe Shyam Adipurush Salaar Kalki 2898 AD Prabhas Movies First 7 days Collection in Hindi
बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'बाहुबली 2' (2017)
'बाबहुली' की अगली कड़ी फिल्म 'बाहुबली 2' वर्ष 2017 में रिलीज हुई। इसने ओपनिंग डे पर 121 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने सिर्फ हिंदी में ही पहले दिन 41 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। हिंदी पट्टी में दूसरे दिन फिल्म ने 40 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 46.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 40.25 करोड़, पांचवे दिन 30 करोड़, छठे दिन 26 करोड़ और सातवें दिन 22.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह सिर्फ हिंदी भाषी क्षेत्रों में ही इस फिल्म ने पहले सप्ताह 247 करोड़ रुपये कूट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali to Saaho Radhe Shyam Adipurush Salaar Kalki 2898 AD Prabhas Movies First 7 days Collection in Hindi
साहो - फोटो : एक्स

'साहो' (2017)
प्रभास की ही फिल्म 'साहो' ने ओपनिंग डे पर (शुक्रवार) करीब 89 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने हिंदी में 24.40 करोड़ रुपये पहले दिन कमा डाले थे। दूसरे दिन की कमाई 25.20 करोड़, तीसरे दिन 29.48 करोड़ रही। चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई हिंदी में 14.20 करोड़ रुपये रही थी। पांचवे दिन फिल्म के कलेक्शन में और गिरावट आई और कमाई रही 9.10 करोड़ रुपये। छठे दिन का कारोबार 6.90 करोड़ और सातवें दिन 6.75 करोड़ रुपये कमाई रही। इस तरह हिंदी में फिल्म ने पहले सप्ताह 116.03 करोड़ रुपये कमाए। 

विज्ञापन
Baahubali to Saaho Radhe Shyam Adipurush Salaar Kalki 2898 AD Prabhas Movies First 7 days Collection in Hindi
राधे श्याम - फोटो : ट्विटर

'राधे श्याम' (2022)
वर्ष 2022 में आई प्रभास और पूजा हेगड़े अभिनीत व के. के. राधाकृष्णा कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'राधे श्याम' ने सभी भाषाओं में ओपनिंग डे पर 43.1 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, सिर्फ हिंदी की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने हिंदी पट्टी में 4.8 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन (शनिवार को) 4.95 करोड़, तीसरे दिन  5.5 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन यानी पहले सोमवार से कमाई ढलान पर आनी शुरू हुई। फिल्म ने चौथे दिन हिंदी में 1.25 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 1.01 करोड़, छठे दिन 9 करोड़ और सातवें दिन 79 लाख रुपये कमाए। इस तरह पहले सप्ताह हिंदी भाषा में 'राधेश्याम' की कमाई करीब 19.2 करोड़ रुपये रही।
Janhvi Kapoor: 'उलझ' फिल्म के अभिनेता ने की जान्हवी की तारीफ, कहा - हर सीन को और बेहतर बनाने की करती हैं कोशिश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed