सब्सक्राइब करें

Angy Young Men: वरुण धवन को पसंद आई प्राइम वीडियो की 'एंग्री यंग मेन', जानिए पोस्ट साझा कर क्या कहा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 21 Aug 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Baby John Actor Varun Dhawan praised the amazon Prime Video documentary Angy Young Men
वरुण धवन- एंग्री यंग मेन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn/primevideoin

अमेजन प्राइम वीडियो की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मेन' हाल में ही रिलीज हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री में बॉलीवुड की मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद की कहानी बताई गई है। सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने एक से बढ़कर फिल्मों की कहानी लिखी है। इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को शोले और मिस्टर इंडिया समेत कई सदाबहार फिल्मों की कहानी दी है। ये डॉक्यूमेंट्री इन दोनों की जोड़ी का सफर दर्शाती है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। अब इस कड़ी में अभिनेता वरुण धवन का भी नाम जुड़ गया है।

Trending Videos
Baby John Actor Varun Dhawan praised the amazon Prime Video documentary Angy Young Men
वरुण धवन-एंग्री यंग मेन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn/primevideoin

'एंग्री यंग मेन' को दर्शकों के अलावा कई बॉलीवुड सितारों से भी तारीफें मिली हैं। इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग भी की गई थी, जिसमें कई सितारों ने शिरकत थी। इनमें जावेद अख्तर, शबाना आजमी, बोनी कपूर, रितेश देशमुख, शोभिता धुलिपाला, अगस्त्य नंदा आदि कई सितारे शामिल हैं। अब इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद वरुण धवन ने भी प्रतिक्रिया दी है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस डॉक्यूमेंट्री की तारीफ की है। उन्होंने इसे सबसे अच्छी चीज बताते हुए कहा कि दो दिग्गजों की यात्रा को देखना काफी अद्भुत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John Actor Varun Dhawan praised the amazon Prime Video documentary Angy Young Men
एंग्री यंग मेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'एंग्री यंग मेन: द सलीम-जावेद स्टोरी' का निर्देशन नम्रता राव ने किया है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के द्वारा किया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में तीन भाग हैं, जिनमें सलीम खान, जावेद अख्तर, सलमान खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, करण जौहर, अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर आदि के इंटरव्यू शामिल हैं। 
Bollywood News: Badlapur में बच्चियों से दरिंदगी पर फूटा Ritesh Deshmukh का गुस्सा l Bharat Bhandh

Baby John Actor Varun Dhawan praised the amazon Prime Video documentary Angy Young Men
एंग्री यंग मेन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin

इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में सलमान खान ने सलीम-जावेद की जोड़ी टूटने पर अपने पिता सलीम खान की पहली प्रतिक्रिया को याद करते नजर आए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता सलीम खान काफी परेशान हो गए थे, जब उन्हें जावेद अख्तर ने अलग होने की बात कही थी। अभिनेता कहते नजर आए कि उन्होंने पिता से पूछा कि वो ऐसा क्यों करना चाहते हैं, तो सलीम खान ने कहा था कि वो चाहते हैं, मतलब चाहते हैं। फरहान अख्तर ने भी डॉक्यूमेंट्री में कहते दिखे कि इस अलगाव का दोनों पर काफी असर हुआ, क्योंकि दोनों दोस्त से बढ़कर थे। 
खास अंदाज में सना मकबूल ने दी निक्की तंबोली को जन्मदिन की शुभकामनाएं
 

विज्ञापन
Baby John Actor Varun Dhawan praised the amazon Prime Video documentary Angy Young Men
वरुण धवन - श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

बात करें वरुण धवन के वर्क फ्रंट की, तो वह हाल में ही 'स्त्री 2' में भेड़िया के किरदार में कैमियो करते नजर आए हैं। इसके अलावा वह एक्शन थ्रिलर 'बेबी जॉन' में भी नजर आने वाले हैं। ए. कालीस्वरन द्वारा निर्देशित तथा मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह जान्हवी कपूर के साथ रोमांटिक कॉमेडी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और अनीस बज्मी की 'नो एंट्री 2' में भी नजर आएंगे।


महिला ने की कंधे पर हाथ रखने की कोशिश, असहज हुईं हेमा मालिनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed