सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: वरुण धवन ने खास अंदाज में दी एटली को जन्मदिन की बधाई, तस्वीर साझा कर लिखी दिल की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 21 Sep 2024 04:43 PM IST
विज्ञापन
Baby John actor Varun Dhawan sent Birthday wishes to Film director Atlee Kumar
एटली कुमार-वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47/varundvn

बीते कुछ वर्षों में साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बीच की दूरी काफी घट गई है। दोनों इंडस्ट्री के कलाकार एक दूसरे के साथ काफी काम कर रहे हैं। पिछले साल ही साउथ के मशहूर निर्देशक एटली कुमार के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म 'जवान' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। फिल्म भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। अब एक बार फिर एटली हिंदी फिल्मों के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह वरुण धवन की आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' के सह-निर्माता हैं। 

Trending Videos
Baby John actor Varun Dhawan sent Birthday wishes to Film director Atlee Kumar
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता वरुण धवन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई सफल फिल्में देकर दर्शकों और फिल्म निर्माताओं का भरोसा जीता है। अब वह एक बार फिर अपने एक्शन से दर्शकों का दिल जीतने वापस आ रहे हैं। उनकी इस फिल्म का निर्देशन कालीस्वरन कर रहे हैं। एटली भी इस फिल्म से बतौर सह-निर्माता जुड़े हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर वरुण धवन ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John actor Varun Dhawan sent Birthday wishes to Film director Atlee Kumar
वरुण धवन की इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn

शनिवार को वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एटली के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस दौरान उन्होंने निर्देशक को सबसे मेहनती और लीडर बताया है। इस तस्वीर में दोनो एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए वरुण धवन ने लिखा, "उस आदमी के साथ, जो हमेशा अपने वादे निभाता है। सबसे मेहनती, लेकिन सबसे बढ़कर एक लीडर, जो अपने लोगों के साथ खड़ा है, जन्मदिन मुबारक सर एटली।"
सारा को पसंद है बेबो मां के हाथ का कद्दू? जन्मदिन पर बोलीं- 'लंच करते हैं'

Baby John actor Varun Dhawan sent Birthday wishes to Film director Atlee Kumar
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn

वरुण इन दिनों अपनी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर काफी व्यस्त हैं। हाल में ही वरुण, एटली और मुराद खेतानी मुंबई के प्रतिष्ठित लालबागचा राजा में गणेश उत्सव के दौरान भगवान का आशीर्वाद लेते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिया था। इस यात्री की कुछ तस्वीरें अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की थीं। वो भगवान गणेश की मूर्ती के आगे हाथ जोड़ कर पोज देते हुए नजर आए थे। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "गणपति बप्पा मोरया। हर साल हमें आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद बप्पा।"

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)



Kareena Kapoor: करीना कपूर की सबसे ज्यादा कामयाब फिल्में, शीर्ष पर नौ साल बाद भी काबिज है ये नाम

विज्ञापन
Baby John actor Varun Dhawan sent Birthday wishes to Film director Atlee Kumar
बेबी जॉन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn

बात करें वरुण धवन की आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' की, तो इसे जियो स्टूडियो, एटली द्वारा ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन ए. कालीस्वरन कर रहे हैं। इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
Kareena Kapoor: करीना कपूर ने की शाहिद कपूर की तारीफ, बोलीं- उनके बिना 'जब वी मेट' पूरी नहीं हो पाती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed