सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: इस खास जगह रोमांटिक गाना शूट कर रहे कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी, 'भूल भुलैया 3' पर आया अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 21 Sep 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 stars kartik aaryan and triptii dimri shooting romantic song in Leh for anees bazmee film
कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri, kartikaaryan

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज है। इसकी रिलीज को लेकर तमाम अटकलों के बीच यह पुष्टि हो गई है कि यह फिल्म दिवाली 2024 पर बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म के थिएटर रिलीज से एक महीने पहले निर्माता एक गाने की शूटिंग के लिए लेह में हैं। भूल भुलैया 3 के मुख्य कलाकार कार्तिक और तृप्ति डिमरी वहां एक रोमांटिक गाना फिल्मा रहे हैं। उनकी शूटिंग की जानकारी सामने आई है।


 

Trending Videos
Bhool Bhulaiyaa 3 stars kartik aaryan and triptii dimri shooting romantic song in Leh for anees bazmee film
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम: @kartikaaryan, @TriptiiDimri

रिपोर्ट्स के अनुसार, सचेत-परंपरा ने गाने को कंपोज किया है, जबकि प्रीतम, अमाल मलिक और तनिष्क बागची ने भूल भुलैया 3 के म्यूजिक एल्बम पर काम किया है। बताया गया कि भूल भुलैया का गाना 'लबों को लबों पे' तीसरी किस्त के लिए बनाया गया था। हालांकि, यह अफवाह है और जिस गाने की शूटिंग चल रही है, वह एक ओरिजिनल कंपोज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 stars kartik aaryan and triptii dimri shooting romantic song in Leh for anees bazmee film
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

रिपोर्ट के अनुसार, विजय गांगुली लेह के खूबसूरत पहाड़ों और झीलों के बीच कार्तिक और तृप्ति के रोमांटिक गाने को कोरियोग्राफ कर रहे हैं। कहा गया है कि कार्तिक ने काले रंग की बनियान, चमड़े की जैकेट और भूरे रंग की पतलून पहनी है। तृप्ति शिफॉन की साड़ियों में अप्सरा के रूप में दिखाई दे रही हैं। यह गाना दर्शकों को यश चोपड़ा के गानों की याद दिलाएगा, जिन्हें स्विट्जरलैंड में शूट किया गया था।

Bhool Bhulaiyaa 3 stars kartik aaryan and triptii dimri shooting romantic song in Leh for anees bazmee film
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

इस बीच, निर्माता भूषण कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक ऐसी जगह चाहिए थी, जो भूल भुलैया 3 की भव्यता से मेल खा सके। भूषण कुमार के अनुसार, लेह और लद्दाख में प्राचीन परिदृश्य है, जिसे भारतीय सिनेमा के गानों के लिए बहुत ज्यादा नहीं खोजा गया है। उनका मानना है कि लुभावने स्थान गाने के लिए एकदम सही पृष्ठभूमि हैं।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 stars kartik aaryan and triptii dimri shooting romantic song in Leh for anees bazmee film
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक भूत भगाने वाले रूह बाबा की भूमिका निभाएंगे। अनीस ने फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग का भी निर्देशन किया था। भूल भुलैया 2 एक ब्लॉकबस्टर थी, जिसने दुनिया भर में लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अब फिल्म की तीसरी किस्त के लिए बहुत उम्मीदें हैं। कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इस फिल्म में विद्या बालन अपनी मंजुलिका की भूमिका को दोहराएंगी। भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed