{"_id":"66ee8f929595553fb10e8812","slug":"kareena-kapoor-praise-shahid-kapoor-says-jab-we-met-would-not-be-complete-without-him-2024-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: करीना कपूर ने की शाहिद कपूर की तारीफ, बोलीं- उनके बिना 'जब वी मेट' पूरी नहीं हो पाती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor: करीना कपूर ने की शाहिद कपूर की तारीफ, बोलीं- उनके बिना 'जब वी मेट' पूरी नहीं हो पाती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:00 PM IST
सार
करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इसका जश्न मनाने के लिए उनके नाम पर एक फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत की गई है। 20 सितंबर से शुरू हुआ ये समारोह 27 सितंबर तक चलेगा, जिसमें करीना की कई फिल्मों को दिखाया जाएगा। इसी बीच, करीना कपूर ने एक हालिया साक्षात्कार में अपनी चर्चित फिल्म जब वी मेट को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इसका जश्न मनाने के लिए उनके नाम पर एक फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत की गई है। 20 सितंबर से शुरू हुआ ये समारोह 27 सितंबर तक चलेगा, जिसमें करीना की कई फिल्मों को दिखाया जाएगा। इसी बीच, करीना कपूर ने एक हालिया साक्षात्कार में अपनी चर्चित फिल्म जब वी मेट को लेकर बातचीत की।
2 of 5
फिल्म 'जब वी मेट'
- फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
बेबो की फिल्म जब वी मेट को रिलीज हुए 17 साल बीत चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की अक्सर चर्चा होती रहती है। इसमें बेबो ने गीत का किरदार अदा किया था, जिसे लोग बहुत पंसद करते हैं। ब्रूट को दिए साक्षात्कार में करीना कपूर से इसी फिल्म को लेकर पूछा गया कि उन्हें इस फिल्म और गीत के किरदार में सबसे ज्यादा क्या पसंद है।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
अपने जवाब में करीना कपूर ने पलक झपकने से पहले कहा कि सब कुछ। करीना ने आगे कहा कि गीत एक महत्वाकांक्षी इंसान थीं और हर कोई उसकी तरह जीना और बनना चाहता था। मालूम हो कि करीना का किरदार एक पंजाबी लड़की का होता है, जो एक दिन ट्रेन में आदित्य नाम के बिजनेसमैन से मिलती हैं, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है।
जब वी मेट में शाहिद कपूर ने आदित्य का रोल किया था। करीना कपूर ने इस बातचीत में शाहिद की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने फिल्म में बढ़िया काम किया। उन्होंने आगे कहा कि वाकई में शाहिद के बिना फिल्म पूरी नहीं हो पाती। करीना ने यह भी कहा कि जब हाल ही में, उन्होंने जब वी मेट देखी तो लगा कि ये बड़ी खास फिल्म है।
जब वी मेट का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और हिट साबित हुई थी। इसके गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। जब वी मेट के बाद करीना कपूर और शाहिद कपूर ने उड़ता पंजाब फिल्म में काम किया था। करीना कपूर अगली बार रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। इसे दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।