सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Highest Grossing Sequel Movies: इन भारतीय फिल्मों के सीक्वल ने की सबसे ज्यादा कमाई, टूटते चले गए रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 02:43 PM IST
सार

हिट फिल्मों के सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच खास किस्म की उत्सुकता रहती है। उन्हें उम्मीद होती है कि पिछली बार की ही तरह नए भाग में भी बढ़िया मनोरंजन होगा। कई बार ऐसा हो जाता है तो कई बार नहीं। वहीं, कुछ फिल्मों के सीक्वल सभी को चौंकाते हुए कमाई के रिकॉर्ड ही तोड़ देते हैं। इसका ताजा उदाहरण हम स्त्री 2 के रूप में देख ही रहे हैं। आज हम ऐसी ही कुछ सीक्वल फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने टिकट खिड़की पर जोरदार कमाई की है।
 
विज्ञापन
Highest Grossing indian Sequel Movies  Baahubali 2 KGF 2 Stree 2 Gadar 2
स्त्री 2, बाहुबली 2, गदर 2 और केजीएफ 2 - फोटो : अमर उजाला

हिट फिल्मों के सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच खास किस्म की उत्सुकता रहती है। उन्हें उम्मीद होती है कि पिछली बार की ही तरह नए भाग में भी बढ़िया मनोरंजन होगा। कई बार ऐसा हो जाता है तो कई बार नहीं। वहीं, कुछ फिल्मों के सीक्वल सभी को चौंकाते हुए कमाई के रिकॉर्ड ही तोड़ देते हैं। इसका ताजा उदाहरण हम स्त्री 2 के रूप में देख ही रहे हैं। आज हम ऐसी ही कुछ सीक्वल फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने टिकट खिड़की पर जोरदार कमाई की है।

Trending Videos
Highest Grossing indian Sequel Movies  Baahubali 2 KGF 2 Stree 2 Gadar 2
बाहुबली 2 - फोटो : एक्स @BaahubaliMovie

बाहुबली 2

बाहुबली की सीक्वल बाहुबली 2 ने सिनेमाघरों में आते ही तहलका मचा दिया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1030.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी बहुत ज्यादा था। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1788.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और सत्यराज समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Highest Grossing indian Sequel Movies  Baahubali 2 KGF 2 Stree 2 Gadar 2
केजीएफ: चैप्टर 2  - फोटो : इंस्टाग्राम @thenameisyash

केजीएफ 2

केजीएफ: चैप्टर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 859.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1215 करोड़ रुपये रहा था। शानदार कमाई करते हुए इस पर ब्लॉकबस्टर का ठप्पा लगा था। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। 2022 में आई इस फिल्म का पहला भाग 2018 में रिलीज हुआ था। इसके तीसरे भाग पर भी काम चल रहा है। फिल्म में यश, संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और गरुड़ राम समेत कई कलाकारों ने काम किया था। 

Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' को ऑस्कर की रेस में देखना चाहती हैं किरण राव, बोलीं- मेरा सपना पूरा हो जाएगा

Highest Grossing indian Sequel Movies  Baahubali 2 KGF 2 Stree 2 Gadar 2
गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol

गदर 2

सनी देओल और अमीषा पटेल के करियर की हिट फिल्म गदर के सीक्वल ने भी टिकट खिड़की पर तूफान मचा दिया था। 22 साल बाद भी दर्शकों के बीच वैसा ही पागलपन देखने को मिला, जैसा 2001 में था। गदर 2 ने पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई करके अपने तेवर दिखा दिए थे। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 525.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और दंगल को पीछे छोड़ा था। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 686 करोड़ रुपये रहा था।

Sharvari Wagh: रानी मुखर्जी से पहली मुलाकात में घबरा गई थीं शरवरी वाघ, शेयर किया 'बंटी बबली 2' का अनुभव

विज्ञापन
Highest Grossing indian Sequel Movies  Baahubali 2 KGF 2 Stree 2 Gadar 2
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्त्री 2

इस साल रिलीज हुई स्त्री 2 ने टिकट खिड़की पर ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद हो। स्त्री 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 569.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए गदर 2 और पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और कमाई जारी है। स्त्री 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म भी है। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और ये दिनेश विजान के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। 

Shibani Dandekar: 'लव जिहाद, गोल्ड डिगर', फरहान अख्तर से शादी करने पर शिबानी दांडेकर को सुनने पड़े थे ये ताने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed