सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mukesh Khanna: 'पैसा फेंक तमाशा देख, कितना कमाओगे पैसा?' पान मसाला का विज्ञापन करने वालों पर फिर भड़के 'भीष्म'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 21 Sep 2024 01:54 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna Recently Criticized Actors Doing Pan Masala Ad on his post saying Throw money and see the show
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@@actmukeshkhanna

अभिनेता मुकेश खन्ना अपने बेबाक बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं करते हैं। अब हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो के जरिए अभिनेता ने पान मसाला का ऐड करने वालों पर कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता की इस पोस्ट को फैंस की सराहना और समर्थन भी मिल रहा है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Trending Videos
Mukesh Khanna Recently Criticized Actors Doing Pan Masala Ad on his post saying Throw money and see the show
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@@actmukeshkhanna

अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'क्या विज्ञापन  की दुनिया चकाचौंध की दुनिया, पैसों की दुनिया बन कर रह गई है ? पैसा फेंक तमाशा देख! यही इसका आधार  बन गया है ?? पैसा दो और कुछ भी बुलवा लो। क्या मॉडल्स, कलाकारों का मकसद सिर्फ पैसा कमाना ही रह गया है ??'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna Recently Criticized Actors Doing Pan Masala Ad on his post saying Throw money and see the show
मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स@actmukeshkhanna

मुकेश खन्ना ने आगे लिखा, 'उनका जमीर, उनका दायित्व समाज के प्रति, युवाओं  के प्रति नगण्य हो गया है। किसी भी चीज, किसी भी प्रोडक्ट के बारे में अच्छा बोलना चाहे वो कितनी भी बुरी क्यों ना हो, उनका धर्म बन गया है ?? क्योंकि उन्हें इस काम के लिए पैसा मिल रहा है !! पैसा पैसा पैसा !!! कितना कमाओगे पैसा !! इसके बावजूद कि ये आपके पास जरूरत से ज्यादा भी है।'

Mukesh Khanna Recently Criticized Actors Doing Pan Masala Ad on his post saying Throw money and see the show
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@@actmukeshkhanna

यही नहीं, अभिनेता ने कटाक्ष करते हुए लिखा, 'जी हां मैं बड़े बड़े स्टार्स की बात कर रहा हूं। ऐड बनाने वाले मदारी बन गए हैं और कलाकार उनकी डुग डुगी पर बंदर नाच दिखा रहे हैं। फिर चाहे ये केसरिया आदाब क्यों ना हो, जंगली रमी क्यों ना हो , गुटका शराब क्यों ना हो। बिना प्रोडक्ट की विश्वसनीयता जांचे कुछ भी बोले चले जा रहे हैं ये लोग! क्यों ? क्योंकि इसके लिए उन्हें बड़ी बड़ी रकमें दी जा रही हैं उनकी फीस के नाम पर।'

विज्ञापन
Mukesh Khanna Recently Criticized Actors Doing Pan Masala Ad on his post saying Throw money and see the show
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@@actmukeshkhanna

आखिर में विज्ञापन के बढ़ते प्रभावों के बारे में बताते हुए लिखा, 'समाज,युवा वर्ग, सेहत, लोगों के दिमाग पर उसका कितना बुरा असर पड़ रहा है ये कोई नहीं सोचता। ना सरकार,ना पुलिस, ना सोशल मीडिया चलाने वाले अनेकों प्लेटफॉर्म।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed