कमल हासन की अगली बड़ी फिल्म 'ठग लाइफ' पिछले कुछ समय से उनके सभी प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। फिल्म ने अपनी शुरुआती झलकियों और पोस्टरों से दर्शकों को पहले ही आकर्षित कर लिया है और उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ी हिट साबित होगी। फिल्म के कलाकार लंबे समय से फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहीं, अब फिल्म को लेकर निर्माताओं ने नई जानकारी साझा की है।
Thug Life: 'ठग' लाइफ की शूटिंग खत्म, सेट पर मणिरत्नम और सिम्बू के साथ जश्न मनाते दिखे कमल हासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें कमल हासन, सिलंबरासन टीआर उर्फ सिम्बू और निर्देशक मणिरत्नम, ठग लाइफ के अन्य टीम सदस्यों के साथ फिल्म की पूरी शूटिंग शेड्यूल खत्म करते हुए दिखाई दे रहे थे। तस्वीर पर प्रशंसक भी अपना प्यार बरसा रहे हैं। वहीं, अब प्रशंसक जल्द ही अभिनेता को 'ठग लाइफ' में बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कमल हासन की ठग लाइफ के निर्माताओं को जाहिर तौर पर ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने 149.7 करोड़ रुपये की भारी भरकम डील में खरीद लिया है। इतनी बड़ी कीमत के साथ ऐसा लगता है कि मणिरत्नम निर्देशित यह फिल्म पहले ही कई अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों से आगे निकल गई है, जिन्हें नेटफ्लिक्स ने भी रिकॉर्ड कीमतों पर खरीदा था।
हाल ही में निर्माताओं ने नासर और अभिरामी का आधिकारिक तौर पर टीम में स्वागत किया था। इससे पहले नासर और अभिरामी दोनों को मणिरत्नम निर्देशित फिल्म के सेट पर कमल हासन और सिलंबरासन टीआर उर्फ सिम्बू के साथ फिल्म के नई दिल्ली शेड्यूल के दौरान देखा गया था। फिल्म के सेट से दोनों की तस्वीरें मुख्य अभिनेता और बाकी टीम के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिरामी फिल्म में कमल हासन की पत्नी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। हालांकि, नासर की भूमिका को अभी तक गुप्त रखा गया है।
कमल हासन और सिम्बू ने 'ठग लाइफ' के पहले भाग की डबिंग पूरी कर ली है। निर्देशन टीम ने पहले ही समाप्त हो चुके हिस्सों के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों को शुरू कर दिया था। अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। ऐसे में पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी जल्द खत्म होने की उम्मीद है। ऐसे में 'ठग लाइफ' दिसंबर 2024 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में आ सकती है।

कमेंट
कमेंट X