सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' को ऑस्कर की रेस में देखना चाहती हैं किरण राव, बोलीं- मेरा सपना पूरा हो जाएगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Sep 2024 12:06 PM IST
विज्ञापन
Kiran Rao hopes that Laapataa Ladies gets selected as India official nominations for the 2025 Oscar Awards
लापता लेडीज-किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' इस साल खूब चर्चा में रही। इस फिल्म को क्रिटिक्स से खूब तारीफ मिलीं। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आई। हालांकि, सिनेमाघरों में फिल्म ज्यादा नहीं चली, लेकिन जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो इसकी चर्चा जबर्दस्त तरीके से हुई। सुप्रीम कोर्ट में खासतौर से इसकी स्क्रीनिंग हुई। अब ऐसी चर्चा है कि ऑस्कर में इस फिल्म को भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में नामांकित किया जा सकता है। किरण राव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Kiran Rao hopes that Laapataa Ladies gets selected as India official nominations for the 2025 Oscar Awards
लापता लेडीज पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

किरण राव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी यह तमन्ना है कि फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस में शामिल हो। निर्देशक चाहती हैं कि इस फिल्म को ऑस्कर 2025 में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा जाएगा।  किरण राव ने कहा, ' अगर यह फिल्म ऑस्कर में जाए तो मेरा सपना पूरा होगा'। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह एक प्रक्रिया है, और उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्म पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiran Rao hopes that Laapataa Ladies gets selected as India official nominations for the 2025 Oscar Awards
लापता लेडीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री का एलान 27 सितंबर को होगा। 1 नवंबर 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच रिलीज हुई फिल्मों को ही ऑस्कर की रेस में शामिल किया जा सकेगा। आधिकारिक रूप से लिस्ट तो 27 सितंबर को जारी होगी। इससे पहले ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक रूप से नामांकित किए जाने को लेकर जिन फिल्मों पर संभावनाएं जताई जा रही हैं, उनमें 'लापता लेडीज' का नाम भी शामिल है। इसके अलावा 'एनिमल', 'स्त्री 2' को भी मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
Johnny Depp: रोम फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, इस फिल्म का होगा प्रीमियर

Kiran Rao hopes that Laapataa Ladies gets selected as India official nominations for the 2025 Oscar Awards
लापता लेडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness

फिल्म 'लापता लेडीज' दो भारतीय दुल्हनों की कहानी पर आधारित है, जिसमें विदाई के बाद ससुराल जाते हुए दोनों ट्रेन में गलती से बदल जाती हैं। फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किरण राव के किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूसर किया गया है।
Shibani Dandekar: 'लव जिहाद, गोल्ड डिगर', फरहान अख्तर से शादी करने पर शिबानी दांडेकर को सुनने पड़े थे ये ताने

विज्ञापन
Kiran Rao hopes that Laapataa Ladies gets selected as India official nominations for the 2025 Oscar Awards
लापता लेडीज - फोटो : लापता लेडीज

इस फिल्म को इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, छाया कदम, स्पर्श श्रीवास्तव और अभय दुबे जैसे कलाकार शामिल हैं। अभिनेता रवि किशन इसमें पुलिस वाले की भूमिका में दिखे। यह महिला सशक्तीकरण के प्रति समाज को जागरुक करने वाली फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed