वरुण धवन की 'बेबी जॉन' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एटली के नाम पर भी फिल्म को ओपनिंग डे पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। एक हिट की तलाश में भटक रहे वरुण धवन के लिए यह फिल्म संजीवनी का काम कर पाएगी या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा। बात करें अभिनेता के करियर की तो यहां तक पहुंचने के लिए वरुण को काफी संघर्षों से होकर गुजरना पड़ा था। आइए जानते हैं...
Baby John: 'एक बेडरूम वाले फ्लैट में रहा, ऑटो में की यात्रा', वरुण ने अपने शुरुआती संघर्षों पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में, एक साक्षात्कार में वरुण धवन ने इंडस्ट्री में अपने संघर्षों के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि वह एक बेडरूम वाले फ्लैट में पले बड़े हैं। इसके बाद भी उनके पिता और भाई ने उन्हें उतनी अच्छी तरह संभाला की उन्हें कभी भी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने संघर्षों पर बोले वरुण
हाल ही में, एक साक्षात्कार में वरुण धवन ने इंडस्ट्री में अपने संघर्षों के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि वह एक बेडरूम वाले फ्लैट में पले बड़े हैं। इसके बाद भी उनके पिता और भाई ने उन्हें उतनी अच्छी तरह संभाला की उन्हें कभी भी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी। अभिनेता ने यह भी बताया कि भले ही उनके पिता फिल्म निर्माता थे, लेकिन उतने पैसे नहीं कमाए क्योंकि उस समय काफी कम भुगतान किया जाता था।
यह खबर भी पढ़ें: Christmas 2024: क्रिसमस पर साथ नजर आया पूरा कपूर खानदान, आलिया की गोद में क्यूट राहा को देखा क्या?
एक रूम वाले फ्लैट में गुजरा बचपन
शुभांकर मिश्रा के साथ बात करते हुए वरुण से जब गरीबी के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने कहा, 'मेरे पिता जब कानपुर से मुंबई आए थे तो हम एक छोटे से फ्लैट में रहते थे। इन सब के बाद भी मुझे कभी गरीबी महसूस नहीं हुई क्योंकि जिस तरह से मेरे पैरेंट्स ने मुझे पाला था। मुझे कभी ऐसा लगा ही नहीं। मेरे बड़े भाई ने हमेशा मुझे सुरक्षित रखा।'
यह खबर भी पढ़ें:Trisha Krishnan Mourns: 'अब मेरी जिंदगी का कोई मतलब नहीं..', पेट डॉग के निधन पर टूटीं तृषा, काम से ब्रेक लिया
बचपन को बताया बेहतरीन
अभिनेता ने आगे इंटरव्यू में अपने परिवार के साथ एक बेडरूम वाले फ्लैट में रहने के समय को अपने जीवन का सबसे बेहतरीन समय बताया। उन्होंने कहा, "मैं और मेरा भाई 7-8 सालों से एक ही कमरे में रह रहे हैं और यह मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन समय था। हम एक ही बिस्तर पर सोते थे और मैं अपने भाई का हाथ थामकर सोता था।"
अभिनेता ने आगे कहा,' जब मैं ऑटो में घूमता था तो खुद को राजा समझता था। मुझे याद है कि 15 साल तक तो मैंने ऑटो में ही आना जाना किया था और आज भी मुझे ऑटो में घूमना काफी अच्छा लगता है'।