फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bad Newz BO Collection Day 13: मानसून की बारिश में पानी हुई बैड न्यूज की कमाई, 60 करोड़ भी नहीं पहुंचा आंकड़ा

Wed, 31 Jul 2024 07:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 31 Jul 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Bad Newz Box Office Collection Day 13 know Tripti Dimri Vicky Kaushal Ammy Virk Film Total Earnings
बैड न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया @DharmaMovies

बॉक्स ऑफिस इस समय भले ही हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' ने मचा रखी है, लेकिन बॉलीवुड फिल्म 'बैड न्यूज' और साउथ की 'कल्कि 2898 एडी' ने भी मजबूती से अपने पैर जमा रखे हैं। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की 'बैड न्यूज' दर्शकों को पसंद आ रही है, लेकिन फिल्म की कमाई की रफ्तार तेजी नहीं पकड़ पा रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 13वें दिन कितनी कमाई की है।

Bad Newz Box Office Collection Day 13 know Tripti Dimri Vicky Kaushal Ammy Virk Film Total Earnings
बैड न्यूज फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'बैड न्यूज' अपने अलग कंटेंट की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की कहानी हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें जुड़वां बच्चे एक ही मां की कोख से पैदा होते हैं, लेकिन उनके बायोलॉजिकल पिता अलग-अलग होते हैं। दिलचस्प कॉन्सेप्ट से लेकर सिजलिंग केमिस्ट्री तक फिल्म को दर्शकों ने पूरे नंबर दिए हैं।

Bad Newz Box Office Collection Day 13 know Tripti Dimri Vicky Kaushal Ammy Virk Film Total Earnings
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डाले तो 'बैड न्यूज' ने शानदार ओपनिंग से नया रिकॉर्ड बना दिया। फिल्म विक्की कौशल के करियर की बड़ी ओपनिंग साबित हुई थी। हालांकि, इसके बाद कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की गई। एक तरफ फिल्म वीकएंड पर जहां रफ्तार पकड़ती है, वही वीक डे पर फिल्म पटरी से बाहर होती भी नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Newz Box Office Collection Day 13 know Tripti Dimri Vicky Kaushal Ammy Virk Film Total Earnings
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

बता दें कि ‘बैड न्यूज’ ने पहले सप्ताह में 42.85 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फैंस की तमाम प्रशंसा के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह के बाद सुस्त ही नजर आई। फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए 13 दिन हो गए हैं फिर भी फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा छूने से दूर ही नजर आ रही है।

विज्ञापन
Bad Newz Box Office Collection Day 13 know Tripti Dimri Vicky Kaushal Ammy Virk Film Total Earnings
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात करें फिल्म की कमाई की तो फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 90 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 55.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब देखना है कि फिल्म वीकएंड पर रफ्तार पकड़ने में कामयाब होती है या नहीं।

Kajol: काजोल ने साझा किया 32 साल पुराना अनदेखा वीडियो, सैफ के साथ जमकर डांस करती आईं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed