फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triptii Dimri: बॉलीवुड से निकल हॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहती हैं तृप्ति डिमरी, अब कर रहीं एजेंट की तलाश

Sat, 27 Jul 2024 11:35 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 27 Jul 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
bad newz fame Triptii Dimri wants to work in hollywood film says she is looking for an agent to get small role
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

तृप्ति डिमरी इन दिनों 'बैड न्यूज' फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में अभिनेत्री के प्रदर्शन को समीक्षकों और दर्शकों ने सराहा है। 'बैड न्यूज' के प्रदर्शन ने तृप्ति डिमरी की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। वे पहले से ही 'एनिमल' की सफलता का लुत्फ उठा रही थीं, जिसके जरिए उन्हें 'नेशनल क्रश' का टैग भी मिला। लगातार दो बड़ी फिल्में करने के बाद अब तृप्ति की ख्वाहिशें और बड़ी हो गई हैं। वे अब अपने करियर में नए पंख जोड़ना चाहती हैं। दरअसल, तृप्ति डिमरी ने अब हॉलीवुड फिल्मों में जाने की इच्छा जताई है।

bad newz fame Triptii Dimri wants to work in hollywood film says she is looking for an agent to get small role
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

तृप्ति डिमरी अब बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री वर्तमान में पश्चिमी फिल्म उद्योगों में उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए एक एजेंट की तलाश कर रही हैं और वह किसी फिल्म में एक छोटा सा हिस्सा लेने के लिए भी तैयार हैं, जो उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

bad newz fame Triptii Dimri wants to work in hollywood film says she is looking for an agent to get small role
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

हाल ही में तृप्ति ने 'बैड न्यूज' के प्रचार के दौरान खुलासा किया कि वे पश्चिमी परियोजनाओं के लिए ऑडिशन देने की योजना बना रही हैं और इसके लिए एक एजेंट की तलाश कर रही हैं। तृप्ति डिमरी ने कहा, 'अगर मुझे कहीं एक छोटा सा किरदार भी मिल जाता है तो मुझे लगेगा कि यह वाकई मददगार होगा, क्योंकि मुझे वहां अभिनेताओं के काम करने का तरीका बहुत पसंद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bad newz fame Triptii Dimri wants to work in hollywood film says she is looking for an agent to get small role
बैड न्यूज फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

दरअसल, तृप्ति बॉलीवुड से हॉलीवुड फिल्मों में छाईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा कर चुकी हैं और वे भी उन्हीं की तरह अपने करियर को बढ़ाना चाहती हैं। वहीं इस बीच विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों से अच्छी समीक्षा मिल रही है। फिल्म अब तक 45.26 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 

विज्ञापन
bad newz fame Triptii Dimri wants to work in hollywood film says she is looking for an agent to get small role
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म के बारे में बात करें तो वे अगली बार 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी। वे पहली बार इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। साथ ही इस फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म इस साल रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed