फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bad Newz: ‘बैड न्यूज’ की स्क्रीनिंग’ में जमीन पर उतर आए सितारे, बॉलीवुड सेलेब्स की सजी महफिल

Fri, 19 Jul 2024 12:11 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 19 Jul 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bad Newz red carpet screening many celebs attends katrina kaif vicky kaushal nusrat bharucha karan johar
विक्की कौशल और कैटरीन कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ के स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा। इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां इस स्पेशल स्क्रीनिंग में आईं। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 19 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उससे पहले सितारों के लिए ये स्क्रीनिंग रखी गई। वहीं, फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो ‘बैड न्यूज’ के 7,210 शोज के लिए 56,627 टिकट बिक चुके हैं। वहीं, इससे फिल्म ने एक करोड़ 56 लाख रुपये की कमाई  भी कर ली है। आंकड़ों के बाद से उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिल सकती है। 


 
Bad Newz red carpet screening many celebs attends katrina kaif vicky kaushal nusrat bharucha karan johar
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन सितारों ने की स्क्रीनिंग में शिरकत
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में करण जौहर, कबीर खान, लक्ष्य, अंगिरा धर, हर्षवर्धन राणे आदि को देखा गया। यह सभी सितारे स्क्रीनिंग का हिस्सा बनें। 
कल्कि 2898 एडी ने 22वें दिन की इतने करोड़ की कमाई
Bad Newz red carpet screening many celebs attends katrina kaif vicky kaushal nusrat bharucha karan johar
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिंक ड्रेस में नुसरत लगीं कमाल
नुसरत भरूचा भी इस स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के लिए पोज किया। नुसरत गुलाबी ड्रेस में काफी खूबसूरत और आकर्षक लग रही थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Newz red carpet screening many celebs attends katrina kaif vicky kaushal nusrat bharucha karan johar
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैटरीन कैफ और विक्की कौशल ने लूट ली महफिल
स्क्रीनिंग में जैसे ही कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पहुंचे। उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थें। जहां एक तरफ कैटरीना कैफ व्हाइट आउट फिट में आकर्षक लग रही थीं, वहीं, विक्की ने नेवी ब्लू ब्लेजर में खुद को स्टाइल किया था। पैपराजी को पोज करने के बाद दोनों ने सबका अभिवादन किया। 

 
विज्ञापन
Bad Newz red carpet screening many celebs attends katrina kaif vicky kaushal nusrat bharucha karan johar
बॉलीवुड सेलेब्स की सजी महफिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन सितारों ने भी लगाए चार चांद
‘बैड न्यूज’ की इस स्क्रीनिंग को खास कई सेलेब्स ने मिलकर बनाया। इस दौरान निम्रत कौर, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पहुंचे। वहीं वामिका गब्बी, संजय कपूर पत्नी और बेटी शनाया कपूर के साथ पहुंचे। विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल अपनी पत्नी और बेटे के सनी कौशल के साथ पहुंचे, आकांक्षा रंजन, ऋषभ साहनी, मुकेश छाबड़ा को भी देखा गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed