फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bad Newz: 'बैड न्यूज' की शानदार ओपनिंग देख गदगद हुए विक्की कौशल, फैंस को कहा- शुक्रिया, मेहरबानी, करम!

Sat, 20 Jul 2024 12:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 Jul 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
Bad Newz Star Vicky Kaushal Thanks Fans by sharing a video says Shukriya Meherbaani Karam on Opening day
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क की बहुप्रतीक्षित ड्रामा 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'बैड न्यूज' को हर तरफ से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, विक्की कौशल ने एक वीडियो जारी किया और फैंस को प्यार के लिए धन्यवाद दिया। विक्की की इस वीडियो पर प्रशंसकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Bad Newz Star Vicky Kaushal Thanks Fans by sharing a video says Shukriya Meherbaani Karam on Opening day
बैड न्यूज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विक्की ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म के अलग-अलग सीन हैं। विक्की ने वीडियो साझा कर लिखा, “इस तरह के प्यार के लिए, 'हम कहना चाहेंगे ‘शुक्रिया मेहरबानी करम’। अभी अपने टिकट बुक करें! बैड न्यूज आपके नजदीकी सिनेमाघरों में चल रही है।”

Bad Newz Star Vicky Kaushal Thanks Fans by sharing a video says Shukriya Meherbaani Karam on Opening day
बैड न्यूज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में, कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, साथ ही अपनी समीक्षा भी दी। स्टेट कास्ट और खासकर विक्की कौशल की तारीफ करते हुए, कैटरीना ने लिखा, “और यह यहां है....विक्की यह बहुत मजेदार था, पंजाबी लड़कों के साथ ब्रोमांस को एक नया अर्थ मिलता है। अच्छी टाइमिंग और केमिस्ट्री से विक्की आप हमेशा अपने अभिनय और स्क्रीन पर किए गए कॉमेडी से मुझे हैरान करते हैं। एमी विर्क हर सीन में आपसे प्यार किया।तृप्ति आपको बस देखती ही रह गई। पूरी टीम को बधाई।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Newz Star Vicky Kaushal Thanks Fans by sharing a video says Shukriya Meherbaani Karam on Opening day
बैड न्यूज ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

'बैड न्यूज' में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में इन तीनों मुख्य कलाकारों के अलावा नेहा धूपिया, करण औजला और अनन्या पांडे का शानदार कैमियो भी है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
Bad Newz Star Vicky Kaushal Thanks Fans by sharing a video says Shukriya Meherbaani Karam on Opening day
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

'बैड न्यूज' की कहानी कुछ ऐसी है, सलोनी प्रेग्नेंट है और जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली है। अब मामला यह है कि उसके दोनों बच्चों के अलग-अलग पिता हैं। अब फिल्म की कहानी में दोनों पिता यानी अखिल और गुरबीर के बीच सलोनी का प्यार जीतने और बच्चे के लिए होड़ मचती है।

Diljit Dosanjh: डांसर्स को पैसा न देने का विवाद, दिलजीत की मैनेजर बोली- आरोप झूठे, हमने तो संपर्क ही नहीं किया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed