Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Diljit Dosanjh manager said on the controversy of not paying the dancers in Dil-Luminati allegations are false
{"_id":"669b5f748f282c3c680b98f6","slug":"diljit-dosanjh-manager-said-on-the-controversy-of-not-paying-the-dancers-in-dil-luminati-allegations-are-false-2024-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: डांसर्स को पैसा न देने का विवाद, दिलजीत की मैनेजर बोली- आरोप झूठे, हमने तो संपर्क ही नहीं किया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diljit Dosanjh: डांसर्स को पैसा न देने का विवाद, दिलजीत की मैनेजर बोली- आरोप झूठे, हमने तो संपर्क ही नहीं किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:26 PM IST
सार
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने 'दिल-लुमिनाती' टूर में डांसर को पैसे नहीं देने के विवाद में घिरे हैं। उन पर यह आरोप रजत रॉकी बट्टा द्वारा लगाया गया था। अब दिलजीत की मैनेजर की ओर से रजत के आरोपों का जवाब दिया गया है और उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने 'दिल-लुमिनाती' टूर में डांसर को पैसे नहीं देने के विवाद में घिरे हैं। उन पर यह आरोप रजत रॉकी बट्टा द्वारा लगाया गया था। अब दिलजीत की मैनेजर की ओर से रजत के आरोपों का जवाब दिया गया है और उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
2 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
सोनाली गायक दिलजीत दोसांझ की मैनेजर हैं। उन्होंने इस विवाद को लेकर न्यूज18 से बात करते हुए कहा कि यह आरोप झूठे हैं। सोनाली ने कहा कि उनकी टीम की ओर से कभी भी रजत रॉकी बट्टा और मनप्रीत तूर से संपर्क नहीं किया गया था। दोनों जो बातें फैला रहे हैं, वो झूठ है। दिलजीत की मैनेजर ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि 'दिल-लुमिनाती' टूर में बट्टा और मनप्रीत शामिल नहीं थे।
3 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
इस पूरे विवाद की शुरूआत रजत रॉकी बट्टा द्वारा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हुई थी। रजत कोरियोग्राफर और आरआरबी डांस कंपनी के मालिक हैं। बट्टा ने दिलजीत दोसांझ पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने 'दिल-लुमिनाती' टूर में आए देसी डांसर को पैसे नहीं दिए। उन्होंने लिखा था कि नृतकों से बिना पैसे के परफॉर्म करने की उम्मीद की गई थी और उन्हें भुगतान नहीं किया गया। बट्टा ने देसी डांसरों को कम आंके जाने पर भी निराशा जताई थी।
दिलजीत का 'दिल-लुमिनाती' टूर दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस टूर के जरिए वो अमेरिका और कनाडा में परफॉर्म कर चुके हैं। यूरोप, यूएई और भारत में उनकी परफॉर्मेंस बाकी है। जल्द ही उन्हें दिल्ली में महफिल जमाते हुए देखा जाएगा।
गायकी के अलावा दिलजीत दोसांझ के अभिनय करियर पर नजर डालें तो वो जल्द ही 'नो एंट्री 2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट करेंगे और बोनी कपूर इसका निर्माण करेंगे। यह साल 2006 में आई 'नो एंट्री' का सीक्वल है, जिसमें अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान नजर आए थे, लेकिन दूसरे भाग में इन तीनों के बजाय दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर अभिनय करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।