फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badass Ravi Kumar: रविवार को छूटे ‘बैडएस रवि कुमार’ के पसीने, तीसरे दिन ही लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

Sun, 09 Feb 2025 08:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 09 Feb 2025 08:51 PM IST
सार

Badass Ravi Kumar Collection Day 3: हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ का तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन…

विज्ञापन
Badass Ravi kumar box office Collection Day 3 Himesh Reshammiya Prabhu Deva film total earnings
बैडएस रवि कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ इन दिनों चर्चा में छाई हुई है। 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्म के दृश्य और डायलॉग्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि, कमाई के मामले में यह फिल्म पहले दिन तो कमाल कर गई, लेकिन अब यह बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है।

Badass Ravi kumar box office Collection Day 3 Himesh Reshammiya Prabhu Deva film total earnings
बैडएस रवि कुमार - फोटो : यूट्यूब

फिल्म की आज की कमाई
आज सिनेमाघरों में 'बैडएस रवि कुमार' का तीसरा दिन था। हालांकि, आज रविवार को फिल्म को छुट्टी का फायदा नहीं मिला। फिल्म ने आज बेहद कम कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'बैडएस रवि कुमार' तीसरे दिन 77 लाख रुपये की कमाई की है। तीसरे दिन ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमट चुकी है।

Badass Ravi kumar box office Collection Day 3 Himesh Reshammiya Prabhu Deva film total earnings
बैडएस रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की कुल कमाई
वहीं, 'बैडएस रवि कुमार' की कुल कमाई की बात करें तो इसका कुल कलेक्शन 5.52 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, दूसरे दिन ही इसकी कमाई कम हो गई थी और इसने 2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद थी, लेकिन अब वह भी खत्म हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badass Ravi kumar box office Collection Day 3 Himesh Reshammiya Prabhu Deva film total earnings
बैडएस रवि कुमार - फोटो : यूट्यूब

'लवयापा' से पीछे हुई 'बैडएस रवि कुमार'
'लवयापा' और 'बैडएस रवि कुमार' का मुकाबला एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ था। पहले दिन 'बैडएस रवि कुमार' जुनैद खान और खुशी कपूर की 'लवयापा' पर भारी पड़ गई थी। 'लवयापा' ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, तीसरे दिन की कमाई के अनुसार, आज 'लवयापा' आगे निकल गई है, जिसने रविवार को 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Badass Ravi kumar box office Collection Day 3 Himesh Reshammiya Prabhu Deva film total earnings
बैडएस रवि कुमार - फोटो : यूट्यूब

‘बैडएस रवि कुमार’ के कलाकार
हिमेश के अलावा, 'बदमाश रवि कुमार' में प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, सिमोना जे, सौरभ सचदेवा, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर भी हैं। कीथ गोम्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई 'द एक्सपोज' का स्पिन ऑफ है। उस फिल्म में हिमेश ने 60 के दशक के सुपरस्टार रवि कुमार का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed