Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bade Miyan Chote Miyan Actor Akshay Kumar reveals why he doing his all action stunt himself know here
{"_id":"65ddd476fd773b42040256e1","slug":"bade-miyan-chote-miyan-actor-akshay-kumar-reveals-why-he-doing-his-all-action-stunt-himself-know-here-2024-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bade Miyan Chote Miyan: 'मैं नहीं चाहता मेरे दर्शक ठगे जाएं', फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद करने पर बोले अक्षय","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bade Miyan Chote Miyan: 'मैं नहीं चाहता मेरे दर्शक ठगे जाएं', फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद करने पर बोले अक्षय
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके गाने तक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने फिल्म में जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस किए हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिलहाल फिल्म की पूरी स्टार कास्ट 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में अक्षय कुमार ने फिल्म में खतरनाक स्टंट खुद से करने को लेकर बातचीत की।
2 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में सारे खतरनाक स्टंट खुद से ही करते हैं। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी कई खतरनाक एक्शन सीक्वेंस हैं, इस फिल्म में भी अक्षय ने ज्यादातर स्टंट खुद ही किए हैं, इसके लिए उन्होंने किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म में खुद से स्टंट परफॉर्म करने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि मेरे दर्शक ठगे जाएं'।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने कहा कि दर्शक पैसे देकर टिकट खरीदते हैं, जिनकी कीमत आजकल 250 से 350 रुपये होती है, ऐसे में वे स्क्रीन पर असली अनुभव की उम्मीद करते हैं। असली एक्शन सीन दर्शकों के फिल्म देखने के अनुभव को वास्तविकता के करीब ले जाता है, नहीं तो वे ठगा हुआ महसूस करेंगे। हालांकि, इसमें जोखिम भी बहुत है। किसी भी स्टंट को करने के दौरान सतर्कता और सुरक्षा दोनों चीजें बहुत जरूरी है। ऐसे सीन में वीएफएक्स की सहायता भी जरूरी होती है। अक्षय ने आगे कहा, 'हालांकि यह जरूरी नहीं है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरे दर्शक धोखा खाएं। मैं चाहता हूं कि उन्हें वो मिले जो उन्हें चाहिए'।
Pankaj Udhas: गजल गायक पंकज उधास को पहले गाने के लिए मिले थे 51 रुपये, फिर ऐसे बने करोड़ों के मालिक
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।